KBC: 50 लाख जीत कर रजनी ने छोड़ा खेल, अमिताभ बच्चन से फिर हो सकती है केबीसी सेट पर मुलाकात
KBC रजनी ने बताया कि वह केबीसी के लिए 1 साल से तैयारी कर रही थी। पिछली बार ऑडिशन सही नहीं होने की वजह से केबीसी के हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाई थी। कौन बनेगा करोड़पति में रजनी इस साल चयन हुआ और वह हॉट सीट तक का सफर तय...
KBC: कौन बनेगा करोड़पति छात्रों के बीच काफी पसंदीदा प्रोग्राम है, इसके साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी भी इस कार्यक्रम को काफी पसंद करते हैं। कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीत कर सुर्खियों में आई रजनी, अब फिर से चर्चाओं में बनी हुई हैं। रजनी मिश्रा फिर से चर्चाओं क्यों बनी हैं इसके बारे में भी बताएंगे। उससे पहले उन्होंने केबीसी में 50 लाख रुपये जीतने तक के सफर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। बिहार की बेटी रजनी को केबीसी के हॉटसीट तक पहुंचने की खुशी है तो वहीं एक सवाल की वजह से सपना खेल छोड़ने का मलाल भी है। केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन से दोबारा से मुलाक़ात होने के चर्चे से रजनी फिर से उत्साहित हैं।

1 सवाल और छोड़ना पड़ा खेल
बिहार के आरा जिले की रजनी मिश्रा ने केबीसी में सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए 50 लाख रुपये जीत गई लेकिन 75 लाख के सवाल पर उन्होंने गेम छोड़ दिया। रजनी मिश्रा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए केबीसी सेट के अनुभव पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जब वह केबीसी के सेट पर पहुंची थी तो लग रहा था कि अमिताभ बच्चन से बात करती रहें और खेल शुरू ही ना हो। वह बहुत ही सरल तरीक़े से बात कर रहे थे। उनके सवालों का जवाब देते देते 50 लाख रुपये तक का सफर तय कर पाई और फिर एक सवाल की वजह से खेल को छोड़ना पड़ा।

केबीसी के लिए 1 साल से कर रही थी तैयारी
रजनी ने बताया कि वह केबीसी के लिए 1 साल से तैयारी कर रही थी। पिछली बार ऑडिशन सही नहीं होने की वजह से केबीसी के हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाई थी। कौन बनेगा करोड़पति में रजनी इस साल चयन हुआ और वह हॉट सीट तक का सफर तय करते हुए 50 लाख रुपये भी जीती। वहीं उन्होंने केबीसी के लिए कोशिश कर रहे प्रतिभागी को टिप्स देते हुए कहा कि, केबीसी में जाने के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान की जानकारी अच्छे से लें। ऐसा करने से उन्हें कामयाबी ज़रूर मिलेगी। रजनी के केबीसी तक पहुंचने पर ग्रामीणों ने जम कर सराहना की, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रजनी अगर गेम नहीं छोड़ती तो आगे जीत सकती थी।

18 साल की उम्र में हुई रजनी की शादी
रजनी के लिए 75 लाख का सवाल था कि 'मंकी पाक्स का पहला मामला किस शहर की लेबोरेटरी में सामने आया था'। इस सवाल के जवाब के लिए रजनी ने लाइफ लाइन का भी इस्तेमाल किया। लेकिन सही जवाब नहीं मिल सका। इस वजह से रजनी ने 50 लाख रुपये लेकर गेम विद ड्रॉ करने का फैसला लिया। इस सवाल का जवाब 'कोपनहेगन' था। इंटर पास करने के बाद 18 साल की उम्र में रजनी की शादी करवा दी गई। रजनी की किसम्त अच्छी थी कि ससुराल और साथ देने वाला पति मिला। फिर रजनी ने ग्रेजुएशन के बाद सीटेट के एग्ज़ाम में कामयाबी हासिल की।

अमिताभ बच्चन से दोबारा हो सकती है मुलाकात
रजनी ने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति में बतौर कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठने का दोबारा मौक़ा तो नहीं मिलेगा। लेकिन केबीसी के सेट पर फिर से अमिताभ बच्चन से मुलाक़ात होने की उम्मीद जताई जा रही है।उन्होंने कहा कि ग्रैंड फिनाले के दिन उन्हें केबीसी में दोबार बुलाया जा सकता है।

अमिताभ बच्चन से फिर मिलेंगी रजनी !
रजनी को शो में फिर से बुलाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह है उनके शो को 4.5 मिलियन से ज्यादा लोगों का देखना है। बताया जा रहा है कि यह केबीसी 14 का अब तक का देखा जाने वाला सबसे बड़ा नंबर माना जा रहा है। इसलिए संभावनाएं जताई जा रही हैं कि उन्हें फिर से केबीसी सेट बुलाया जा सकता है और दोबारा से उनकी मुलाक़ात अमिताभ बच्चन से हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Snake In Bihar: बेगूसराय में मिला 5 करोड़ का सांप, इन कामों के लिए होती है बड़े पैमाने पर तस्करी












Click it and Unblock the Notifications