Snake In Bihar: बेगूसराय में मिला 5 करोड़ का सांप, इन कामों के लिए होती है बड़े पैमाने पर तस्करी

पारा विधिक स्वयंसेवक मुकेंद्र पासवान निंगा गांव (बेगूसराय सदर प्रखंड) में आगामी लोक अदालत सूचना देने गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि ग्रामीणों को दोमुंहे सांप को पकड़ कर रखा है। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना जिला...

Snake In Bihar: प्रदेश में इन दिनों सांप मिलने के का सिसिला जारी है, पिछले दिनों खगड़िया ज़िले से दुनिया के सबस खतरनाक सांप के रेस्क्यू की खबर सामने आई थी। वहीं अब बेगूसराय ज़िले से 5 करोड़ रुपये के सांप के रेस्क्यू की खबर आई है। वहीं सांप का मिलना और ज्यादा चर्चा का विषय बन गया कि क्योंकि सोमवार को दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप बेगूसराय जज के सामने पेश किया गया। इसके बाद सांप को महफूज रखने की कार्रवाई की गई। वनपाल को सांप सौंप दिया गया जो उसे चिड़ियाघर के सुपुर्द करेंगे। इस सांप की करोड़ों में कीमत इसलिए है क्योंकि इससे कई किस्मों की चीज़े और दवाइयां बनाई जाती हैं। आपको आगे बताएंगे की तस्कर इस सांपों से क्या-क्या बनाते हैं। बेगसूराय में करोड़ों रुपये का दो मुंहा सांप किसने पकड़ा।

बेगूसराय में मिला 5 करोड़ का सांप

बेगूसराय में मिला 5 करोड़ का सांप

सतीश कुमार झा (सत्र न्यायाधीश, बेगूसराय व्यवहार न्यायालय) के सचिव को सूचना मिली की लोगों ने दुर्लभ प्रजाति के सांप को पकड़ कर रखा है। जिसके बाद सतीश कुमार झा के आदेश पर सांप को उनके कार्यालय में पेश किया गया। जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर को मामले की जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने न्यायासय से सांप को अपने कब्ज़े में लिया और वनपाल को सौंपते हुए चिड़ियाघर के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह तो हुईं सांप के रेस्क्यू की बात अब आगे आपको बताएंगे की यह सांप कहां मिला और इसकी तस्करी क्यों की जाती है।

सरकार ने सांप को किया है संरक्षित घोषित

सरकार ने सांप को किया है संरक्षित घोषित

पारा विधिक स्वयंसेवक मुकेंद्र पासवान निंगा गांव (बेगूसराय सदर प्रखंड) में आगामी लोक अदालत सूचना देने गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि ग्रामीणों को दोमुंहे सांप को पकड़ कर रखा है। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को दी, जिसके बाद उस सांप को सत्र न्यायाधीश के कार्यालय में पेश किया गया। सांप के जानकारों की मानें तो राजस्थान में इस प्रजाति के दो मुंह वाले सांप ज्यादा पाए जाते हैं। ग्रामीण इलाकों ने 'रेड सैंड बोआ' (एरिक्स जोनाई) को दो मुंहा सांप बोलते हैं। इस सांप की तस्करी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जाती है। जबकि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत किसी भी जीव को मारना कानूनन अपराध है। ग़ौरतलब है कि 'रेड सैंड बोआ' सांप को 1972 के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सरकार ने संरक्षित घोषित किया है।

सांप को नहीं होता है दो मुंह, फिर भी दो मुंहा नाम

सांप को नहीं होता है दो मुंह, फिर भी दो मुंहा नाम

भारत के राजस्थान, उत्तरप्रदेश के साथ- साथ, रेतीले, मैदानी और दलदली इलाकों में भी रेड सैंड बोआ सांप पाया जाता है। हिंदूस्तान के अलावा ये सांप पाकिस्तान और ईरान में भी काफी तादाद में पाए जाते हैं। यह सांप बहुत शांत प्रवृति का होने के साथ ही जहरीला भी नहीं होता है। छोटे जानवर (चूहा, किड़े-मकौड़े) का शिकार कर खुद को जीवित रखता है। इसे दो मुंह वाला सांप बोलते ज़रूर हैं लेकिन इसके दो मुंह नहीं होते हैं। इस सांप के पूंछ की बनावट भी मुंह के तरह ही होती है। जब खतरा लगता है तो सांप पूंछ को भी फन की तरह उठा लेता है। इसलिए लोगों को लगता है कि सांप के दो मुंह हैं।

सांप से बनाई जाती हैं नायाब चीज़ें

सांप से बनाई जाती हैं नायाब चीज़ें

भारत सरकार रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी पर लगाम लगाने के साथ ही इसके संरक्षण के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इस सांप की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये तक आंकी गई है। इस सांप से सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवाई, नायाब परफ्यूम, कैंसर की दवा बनाने में किया जाता है। वहीं सांप के स्किन से कॉस्मेटिक्स, पर्स, हैंड बैग और जैकेट भी बनाए जाते हैं। इसके साथ ही तांत्रिक क्रियाओं के लिए इस सांप का बड़े पैमान परे इस्तेमाल किया जाता है। हिंदुस्तान में बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई प्रदेशों इस सांप की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। मलेशिया में रेड सैंड बोआ सांप जुड़ा एक अंधविश्वास है इस सांप के ज़रिए इंसान की किस्मत बदल जाती है। उसकी हर मुरादें पूरी होती है। इस वजह से भी इस सांप की तस्करी करोड़ों में होती है।

ये भी पढ़ें: Snake In Bihar: डसने से सेकंड में हो सकती है मौत, ग्रामीणों ने किया काबू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+