कैटरीना छठ पूजा के लिए आईं भारत तो क्रिस्टीन ने छठ पूजा का गीत गाया, विदेशियों को भा रही है भारतीय संस्कृति?
ब्रह्म विद्यापीठम अंतरराष्ट्रीय की साध्वी आनंदमयी गिरी द्वारा एक समाचार पत्र को दिए गए इंटरव्यू के अनुसार त्रिनिदाद और टोबैगो, जमैका, गुयाना, अरूबा, बारबाडोस, सूरीनाम, फिजी, मॉरीशस औपनिवेशिक देश थे। यहां भारतीय परंपराएं और संस्कृति आज भी समृद्ध है। त्रिनिदाद में छठ पूजा की लोकप्रियता बढ़ रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहली बार के ही आयोजन में बड़े पैमाने पर आस्था देखने को मिली थी। यहां की 20 प्रतिशत आबादी यूपी और बिहार से आती है। उनके पूर्वज भारत से अप्रवासी के रूप में आए थे और कई ने राजनीति, विज्ञान, शिक्षा, कानून और इंजीनियरिंग जैसे कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। बताया कि भक्तों ने पूजा करने के लिए गैस्पारिलो, त्रिनिदाद और टोबैगो, वेस्टइंडीज में स्थित आश्रम पहुंचकर विधान की जानकारी ली।

अमेरिका की क्रिस्टीन ने छठ पूजा गीत गाया
28 से 31 अक्टूबर तक छठ का महापर्व मनाया जा रहा है. वैसे तो छठ पूजा झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है लेकिन इसकी लोकप्रियता दुनिया के कोने-कोने में फैल रही है. अब छठ पूजा की लोकप्रियता दुनिया के कोने-कोने में फैल रही है. इसका उदाहरण ये है कि अमेरिका की क्रिस्टीन ने छठ पूजा गीत गाया है और इस पर्व की महत्वता भी बताई है.
बिहार फाउंडेशन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा गया, 'अमेरिका के रहे वाली क्रिस्टीन पिछला पांच साल से लगातार छठ पूजा के गीत गा रहल बाड़ी. असो यानि कि 2022 में क्रिस्टीन के नया छठ गीत आइल बा. एह गीत के रउवा सभ क्रिस्टीन के गावत सुन सकेनी.'

ईटली से छठ देखने चेनारी आई कैटरीना वार्ता लोनी
बिहार के सबसे बड़े पर्व को सोशल मीडिया के माध्यम से देखने के बाद इटली की कैटरीना वार्तालोनी ने अपनी आंखों से इन त्यौहारों को देखने की इच्छा जाहिर की। तो ऑनलाइन इटालियन भाषा सीखने के दौरान चेनारी के ब्रजेश शर्मा के आमंत्रण पर कैटरीना भारत आई। अब वो छठ के अनुष्ठानों को अपनी आंखों से देखना चाहती है। वर्तमान समय में चेनारी में ब्रजेश शर्मा की मेहमान बनी कैटरीना हिंदी में सिर्फ अभिवादन वाले शब्द ही बोल पाती है। उनके द्विभाषीय के रूप में ब्रजेश शर्मा ने बताया कि कैटरीना भारत को बहुत पसंद करती है। वो इटली के फ्लोरेंस शहर की रहने वाली है। वो फ्लोरेंस यूनिवर्सिटी में लॉ फाइनल की छात्रा है। उन्होंने बताया कि कैटरीना ने भारत की खासकर बिहार के महापर्व छठ के अनुष्ठान को नजदीक से देखने की इच्छा जताई थी। यहां आकर वह बहुत खुश है। दीपावली पर उन्होंने दिए जलाए लक्ष्मी पूजन में हिस्सा लिया और अब छठ को लेकर उत्साहित हैं।

छठ पूजा का चौथा दिन
ऐसे ही कई श्रद्धालू देश और विदेश में छठ पूजा धूम-धाम से मना रहे हैं और कल 31 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत संपूर्ण करेंगे। इस पर्व का चौथा यानि आखिरी दिन कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर आरंभ होगा । माना जाता है इस दिन सूर्योदय से पहले ही भक्त सूर्य देव की दर्शनों के लिए पानी में खड़े हो जाते हैं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत को संपूर्ण करते हैं तथा प्रसाद का सेवन करके व्रत का पारण करते हैं। बता दें हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्योदय : सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा












Click it and Unblock the Notifications