कटिहारः ऑटो और ट्रक में भीषण भिड़ंत, 5 लोगों की मौके पर हो गई मौत
कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के पोठिया खामा क्षेत्र के समेली खैरा बहियार के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सड़क दुर्घटना ऑटो और ट्रक के टक्कर के चलते हुई। वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित ऑटो और ट्रक में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और कुछ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार मृतक व घायल पूर्णिया से बैंड पार्टी बाजा कर लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद सभी मृतकों की पहचान की गई। मृतक सभी लोग कुर्सेला थाना क्षेत्र के बसुहार मजदिया गांव के निवासी थे और शादी-विवाह में बैंड पार्टी का काम करते थे। मृतकों में 50 वर्षीय अर्जुन मोची. किशोर पासवान, 50 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार मंडल, 30 वर्षीय सुशील कुमार मोची और 42 वर्षीय छोटेलाल राम के रूप में हुई है। वहीं हादसे में सभी घायल फलक भंगहा के निवासी हैं।
घायलों की पहचान 25 वर्षीय संतोष कुमार, 17 वर्षीय मिट्ठू कुमार, 16 वर्षीय चिंटू कुमार, 32 वर्षीय सियाराम मंडल और 60 वर्षीय श्री मोची के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। लेकिन ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी बिट्टू कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि अचानक ट्रक लाइट जला कर रुक गया, जिसके चलते ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से कार ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिसके चलते हादसा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications