बिहार: ग्रामीणों के बीच फंसा विवाहित प्रेमी जोड़ा, सीने से लिपट कर प्रेमी को बचाने की कोशिश करती रही प्रेमिका

विवाहित प्रेमी जोड़े के साथ भीड़ क्रूरता की हदें पार करती रही लेकिन तमाशबीन किसी ने भी विरोध नहीं किया। यह पूरा मामला फलका थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का है।

कटिहार, 23 अगस्त 2022। बिहार के कटिहार जिले से प्रेम-प्रसंग का अजीबो ग़रीब मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता को प्रेमी के साथ गुज़रता देख ग्रामीण आग बबूला हो गए। इसके साथ ही विवाहित प्रेमी जोड़े पर भीड़ क्रूर हो गई। भीड़ की चंगुल में फंसे विवाहित प्रेमी जोड़े खुद को बचाने की कोशिश में लग रहे। इसी बीच भीड़ के बीच में ही प्रेमिका अपने प्रेमी से लिपट गई और भीड़ की चंगुल से अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश करने लगी। लेकिन गुस्साई भीड़ ने युवक की बुरी तरह पिटाई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौक़े पहुंची और प्रेमी जोड़े को भीड़ की चंगुल से छुड़ाया।

Recommended Video

    कटिहार, बिहार: विवाहित प्रेमी जोड़े पर क्रूर हुई भीड़
    प्रेमी की भीड़ ने की जमकर धुलाई

    प्रेमी की भीड़ ने की जमकर धुलाई

    विवाहित प्रेमी जोड़े के साथ भीड़ क्रूरता की हदें पार करती रही लेकिन तमाशबीन किसी ने भी विरोध नहीं किया। यह पूरा मामला फलका थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमिका अपने प्रेमी को लेकर मोरसंडा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव (पुराना ससुराल) से गुजर रही थी। इस दौरान पुराने ससुराल पक्ष और भीड़ ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और प्रेमी की धुनाई शुरु कर दी।

    दो साल पहले हुई थी आरती की शादी

    दो साल पहले हुई थी आरती की शादी

    स्थानीय लोगों की मानें तो लक्ष्मीपुर ग्राम निवासी बब्बन चौधरी की दो साल पहले आरती कुमारी से शादी हुई थी। आरती कुमारी चोनिया बस्तौल में रहती थी। शादी के बाद बब्बन चौधरी और आरती कुमारी का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन छह महीने पहले अचानक आरती कुमारी का अपने पति के साथ विवाद होने लगा और दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।

    अपने प्रेमी के साथ रहने लगी प्रेमिका

    अपने प्रेमी के साथ रहने लगी प्रेमिका

    पति के साथ रिश्ता खराब होने के बाद आरती कुमारी अपनी पति को छोड़कर चोनिया बस्तौल गांव के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। 6 महीने बाद आरती कुमारी अपने प्रेमी के साथ पुराने ससुराल लक्ष्मीपुर गांव से गुजर रही थी । इसी दौरान ससुराल के लोगों ने दोनो को पकड़ लिया। वहीं गुस्साई भीड़ ने प्रेमी युवक की जमकर धुनाई कर दी। प्रेमी और प्रेमिका दोनों को ससुराल पक्ष एवं गांव के लोगों ने बंदी बना लिया।

    पुलिस ने प्रेमी जोड़े को भीड़ की चंगुल से छुड़ाया

    पुलिस ने प्रेमी जोड़े को भीड़ की चंगुल से छुड़ाया

    प्रेमी की उग्र भीड़ ने जब प्रेमी युवक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी तो कुछ लोगों ने फलका थाना को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद फलका थाना पुलिस लक्ष्मीपुर गांव पहुंची। उसके बाद भीड़ की चंगुल से प्रेमी और प्रेमिका को छुड़ाया। वहीं बताया जा रहा है कि लड़की का पूर्व पति लक्ष्मीपुर ग्राम निवासी बब्बन चौधरी 6 महीने पहले ही आरती कुमारी से रिश्ता तोड़ चुका है। उसके बाद से ही वह घर छोड़कर फरार हो गया और अपनी प्रेमिका से शादी रचा के उसके साथ रह रहा है।

    ये भी पढ़ें: बिहार: पहली बार किया जा रहा है अनोखा प्रयोग, गाय के गोबर से बनाया जा रहा है ऑर्गेनिक पेंट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+