बिहार: पत्नी की जगह पति बना हेडमास्टर, कहा वह नहीं आएगी आपको जो छापना है छाप दीजिए
कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक खुड़ियाल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिहपुर की प्रधानाध्यापिका मीना खातून हैं।
कटिहार, 29 जुलाई 2022। बिहार में शिक्षा व्यवस्था आए दिन सवालों के घेरे रहती है। अभि शुक्रवार को अवकाश का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामले ने तूल पकड़ने लगा है।। बताया जा रहा है कि कटिहार के एक सरकारी स्कूल में पत्नी क जगह पर हेडमास्टर की कुर्सी उनके पति संभाल रहे हैं। ग़ौरतलब है कि वह विद्यालय के संचालन की सारी ज़िम्मेदारियों को ख़ुद ही संभाल रहे हैं। सरकारी वेतन पत्नी उठा रही है और हेडमास्टर की कुर्सी पती संभाल रहे हैं।
Recommended Video

पत्नी की जगह पति बना हेडमास्टर
कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक खुड़ियाल पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिहपुर की प्रधानाध्यापिका मीना खातून हैं। मीना खातून स्कूल से नदागद रहती हैं और उनके पति मोहम्मद मिस्टर ज्यादातर विद्यालय का संचालन करते हैं। मोहम्मद मिस्टर स्कूल के दफ़्तर, रजिस्टर और मिड डे मील से लेकर सभी कार्यों को खुद ही संभालते हैं।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी नहीं
खुड़ियाल पंचायत के लोगों का कहना है कि प्रधानाध्यापिका मीना खातून स्कूल बहुत ही कम आती हैं। उनके पति मिस्टर ही स्कूल के सारे कामों को देखते हैं। स्कूल में भोजन और पढ़ाई की गुणवत्ता पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। इस स्कूल में काफी दिनों से यह काम हो रहा है लेकिन शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले में कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी की मानें तो उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है और ना ही किसी ने इस बाबत कोई शिकायत की है।

स्कूल में मौजूद नहीं थी हेडमास्टर मीना खातून
मीडिया को जब इस मामले की जानकारी मिली तो वह स्कूल पहुंचे तो वहां पाया हेडमास्टर मीना खातून को गैर हाज़िर पाया। वहीं उनके के पति से पूछा की स्कूल की हेड मास्टर कहां है तो वह बातों को घुमाने लगे। जब उनसे लगातार सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की वह स्कूल नहीं आएंगी। आप जो छापना चाहते हैं छाप दीजिए। फिलहाल इस मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बेगूसराय में एक बार फिर खाकी के दामन पर लगा दाग़, SP ने मामले में संज्ञान लेते हुए की ये कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications