बेगूसराय में एक बार फिर खाकी के दामन पर लगा दाग़, SP ने मामले में संज्ञान लेते हुए की ये कार्रवाई
बेगूसराय में लावारिस हालत में शव के पैर में रस्सी बांधकर घसीटा गया इससे मानवता शर्मसार हुई है। दरअसल लाखो थाना क्षेत्र का लाखो गांव में बुधवार की शाम एक लावारिस लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी।
बेगूसराय, 29 जुलाई 2022। बिहार के बगूसराय में एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई है। ताज़ा मामला बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक लावारिस लाश को पुलिस वाले ने रस्सी के सहारे कर घसीटा। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेज़ी से वायरल होने लगी और फिर पुलिस की कार्यशेली पर सवा उठने शुरू हो गए। बेगूसराय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराई और जिसमें एसआई दोषी पाए गए। एसपी ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी।

बेगूसराय में पुलिस का अमानवीय चेहरा उजागर
बेगूसराय में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि लाश रस्सी के सहारे खींच कर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाना कहीं से भी उचित नहीं है। पुलिस ने जिस तरह से लाश को रस्सी में बाध कर खींच इस तरह का व्यवहार तो जानवर के साथ भी नहीं करना चाहिए। अकसर मामलों में देखा जाता है कि पुलिस वाले अपनी मनमानी करते हुए कोई भी कार्रवाई करते हैं। अगर विरोध किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति को ही संदिग्ध बना दिया जाता है।

शव के पैर में रस्सी बांधकर घसीटा गया
बेगूसराय में लावारिस हालत में शव के पैर में रस्सी बांधकर घसीटा गया इससे मानवता शर्मसार हुई है। दरअसल लाखो थाना क्षेत्र का लाखो गांव में बुधवार की शाम एक लावारिस लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस जब मौक़े पर पहुंची तो देखा कि लाश कई दिन पुरानी है और उससे बदबु आ रही है। फिर सफ़ाई कर्मियों को बुलाया गया और रस्सी के सहारे शव को घसीट कर रोड पर लाया गया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उसके बाद से ही मामला तूल पकड़ने लगा।

दोषी सब इंस्पेक्टर को अनिल कुमार निलंबित
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के संज्ञान में जैसे ही मामला आया उन्होंने तुरंत मामले की जांच कराई। जांच में सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार दोषी पाए गए जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। थाना अध्यक्ष से भी पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगी गई है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि डीकंपोस्ट हालत में बुधवार को एक शव को बरामद किया गया था। शव को उठाने में सही प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ था। मामले में जांच की गई, जिसमें सब इंस्पेक्टर दोषी पाए गए। उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ़ जाच की जा रही है।

ग्रामीणों ने की पुलिस अधीक्षक के कार्रवाई की सराहना
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद बेगूसराय पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई की लोग सराहना कर रहे हैं। पुलिसकर्मी के मौजूद रहते लाश को घसीटे जाने से पुलिस की छवि खराब हुई। इसलिए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत जांच बैठाकर कार्रवाई की और दोषी को निलंबित कर दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कई ऐसे मामले होते हैं जो वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में नहीं जा पाते हैं। उसमें पुलमस मनमाने ढंग से कार्रवाई करती है। इन सब की शिकायत के लिए भी कोई समाधान निकालना चाहिए ताकि मनमानी करने वाले पुलिसकर्मी की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच सके।
ये भी पढ़ें: बिहार में आफ़त की बारिश, विभिन्न जिलों में 20 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications