karakat chunav Result 2024: बिहार की हॉट सीट काराकाट पर निर्दलीय पवन सिंह का चौंकाने वाला चुनाव परिणाम
karakat Lok Sabha Election Result 2024: देश की सबसे चर्चित सीटों में से एक बिहार की काराकाट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह हारते दिख रहे है। सीपीआई के राजा राम सिंह ने बढ़त बना रखी है।
सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक की मतगणना के रुझानों में राजा राम सिंह 16110 वोट हासिल करके 4857 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि अभी तक पवन सिंह ने 9672 वोट हासिल किए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे से चल है। काराकाट में भोजपुरी स्टार निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह व सीपीआई(एमएल)एल के राजा राम सिंह कुशवाह और एआईएमआईएम की प्रियंका चौधरी के बीच मुकाबला है।
राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी का लोकसभा चुनाव 2024 भी बिहार की काराकाट सीट पर निर्दलीय पवन सिंह जैसा है। दोनों निर्दलीय में कई समानाताएं हैं। 26 अप्रैल को बाड़मेर में वोट डाले गए थे। बिहार की काराकाट सीट में एक जून को मतदान हुआ।
बाड़मेर सीट पर भाटी और काराकाट सीट पर पवन सिंह की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। रविंद्र सिंह भाटी के सामने भाजपा के मौजूदा सांसद कैलाश चौधरी व कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल रहे जबकि पवन सिंह का सामना सीपीआई (एमएल) एल के राजा राम सिंह कुशवाह और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा से है।
बाड़मेर में रविंद्र सिंह भाटी केवल अपने समर्थकों के दम पर लोकसभा चुनाव मैदान में कूद गए। इसका असर उनकी नामांकन रैली दिखा भी। रविंद्र भाटी जैसा ही 'शक्ति प्रदर्शन' बिहार की काराकाट सीट पर पवन सिंह दिखाया।
रविंद्र सिंह भाटी व पवन सिंह के चुनाव में यह समानता भी गजब इत्तेफाक कि रविंद्र सिंह भाटी और पवन सिंह दोनों पर ही भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगे। इसकी एक वजह ये भी थी कि दोनों ने ही पहले लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा की टिकट की मांग की थी, मगर नहीं मिलने बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ रहे।












Click it and Unblock the Notifications