बिहारः कैमूर में कार पर पलटा ओवरलोडेड ट्रक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें पति-पत्नी समेत बच्चे की मौत हो गई। हालांकि एक बच्ची इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। दरअसल, गिट्टी से लदा एक ट्रक कार पर पलट गया, जिससे यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुकेश सिंह नाम का शख्स अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ यूपी के मथुरा जिले से अपने गांव गया जिले के डीहा थाना क्षेत्र के गुरारू जा रहे थे। इसी दौरान कैमूर जिले के एनएच 2 पर ओवर लोडेड ट्रक कार पर पलट गया।

kaimur road accident three people died of family

मृतकों की पहचान पति पिंटू कुमार सिंह, पत्नी काजल सिंह और पुत्र रेहान कुमार के रूप में हुई है। वहीं बच्ची जो गंभीर रूप से घायल हुई है, उसकी पत्नी श्रेया के रूप में हुई है, जो 8 साल की है। मृतक पिंटू कुमार सिंह पुलिस विभाग में काम कर रहे थे, जो अपनी निजी कार से परिवार को गांव ले जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी कार दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा मोड़ के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

इसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई तभी अनियंत्रित ट्रक भी कार के ऊपर ही पलट गया, जिससे कार पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस घटना की जानकारी लोगों द्वारा दुर्गावती थानाध्यक्ष संजय कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस बल के साथ संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की मदद से कार को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक कार में सवार 3 लोगों ने दम तोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+