कैमूरः कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के सबार दुर्गा चौक के पास बीते मंगलवार की देर शाम को कांग्रेस नेता सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।सबार गढ़ निवासी कांग्रेस नेता तिरपन सिंह व बहेरी गांव के रहने वाले शिवप्यारे दुबे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनते ही लोगों के बीच भगदड़ मच गई और बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

kaimur murder of two people including congress leader

वहीं हत्या की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों व्यक्तियों को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। पहले ही घटना की सूचना मिल जाने से अस्पताल प्रशासन मुस्तैद था। डॉक्टरों ने दोनों घायलों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि बदमाशों ने तिरपन सिंह व शिवप्यारे दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर कैंप कर रही है और दूसरी टीम संभावित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बताया गया है कि करीब पांच महीने पहले सबार गांव के लक्ष्मण पासवान के बेटे की हत्या मामले में तिरपन सिंह को नामजद किया गया था। वह साल 2008 से 2010 तक कांग्रेस के रामपुर प्रखंड के अध्यक्ष थे। फिलहाल वह संवेदक के साथ मिलकर गिट्टी-बालू का कारोबार करते थे। बदमाशों की संख्या पांच-छह बताई जा रही है, जो अपना मुंह गमछा से बांधकर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+