बिहार: कुर्सी चुराने के आरोप में युवकों को उल्टा टांगा, रुपए वसूले तब छोड़ा
कैमूर। बिहार के कैमूर स्थित सोनबरसा गांव में दो युवकों को उल्टा पेड़ में बांध कर टांग दिया गया। उन पर कुर्सियां चुराने का आरोप था। मिली जानकारी के अनुसार बीते हफ्ते एक शादी के दौरान पांच कुर्सियां चुराने के आरोप में दो युवक राजकुमार और बीरबल को उल्टा टांग दिया गया।

गांव में महंगू बींद की बेटी की शादी थी, जो इलाके में काफी प्रभावशाली है। बींद को शक हुआ कि ये कुर्सियां इन्हीं दो युवकों राज कुमार और बीरबल ने चुराई है।
3 घंटे तक उल्टा टंगे रहे युवक
इसके बाद बींद ने पूरे गांव के सामने करीब 3 घंटे तक उन्हें उल्टा टांगे रखा। बींद ने दोनों युवकों, राजकुमार और बीरबल को तब छोड़ा जब उनके परिजनों ने 3,000 रुपए दिए।
शुरुआत में तो राजकुमार और बीरबल ने बींद के खिलाफ शिकायत करने से मना किया लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया। बताया गया कि मामले में 4 आरोपियों से 1 गिरफ्तार हो चुका है। बींद समेत 2 अन्य फरार हैं।












Click it and Unblock the Notifications