Kaimoor News: नाबालिग उम्र में हुआ प्यार, बालिग होने पर प्रेमिका ने धर्म परिवर्तन कर रचाई शादी
Kaimoor Love Affair News: प्यार में धर्म, जात, अमीर और गरीब कुछ भी नहीं देखा जाता है। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के कैमूर ज़िले से आया है, जहां प्रेमी जोड़े को नाबालिग उम्र में प्यार हुआ था। दोनो बालिग होने का इंतज़ार कर रहे थे। बालिग होते प्रेमी जोड़े ने शादी रचाने का फ़ैसला किया।
अजब प्रेम की गज़ब कहानी के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े के बीच पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी रचाना चाहते थे, लेकिन नाबालिग होने की वजह से शादी नहीं कर रहे थे। प्रेमी युवक बजरंगी कुमार चैनपुर प्रखंड के हाटा गांव का रहने वाला है।

प्रेमिका नैना खातून मोहनिया प्रखंड के कुर्रा गांव की रहने वाली है। प्रेमी जोड़े ने शादी के लिए कोर्ट में बालिग होने प्रमाण दिया, इसके बाद प्रेमी जोड़े ने कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में शादी रचाई। धर्म परिवर्तन के भी दोनों परिवार वालों की रज़ामंदी से उनकी शादी हुई।
बजरंगी और नैना की अनोखी शादी देखने के लिए मंदिर में भीड़ जमा हो गई। यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि ज़िले में पहली बार ऐसा देखने के लिए मिला है कि विभिन्न धर्म से होते हुए भी प्रेमी जोड़े की शादी दोनों परिवारों की सहमति के साथ शांति शादी हुई है।
नैना और बजरंगी ने शादी के दौरान कोर्ट में शपथ पत्र भी दिया, जिसमें उन्होंने पूरी ज़िंदगी एक दूजे के साथ खुशी-खुशी गुज़ारने की बात कही है। लोगों ने कहा कि अगर यह दोनों बालिग होते तो तीन सा ल पहले ही शादी कर ली होती। दोनों विभिन्न धर्मों से थे, तीन साल के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ प्रेमी जोड़े ने बिना आपत्ति की शादी रचाई। यहां तो अरेंज मैरिज तक में 3 साल के रिश्तों में विवाद होने लग जाता है।












Click it and Unblock the Notifications