'बिहार में लौट आया जंगल राज, इस्तीफा दें नीतीश कुमार', पत्रकार की हत्या पर गरजे गिरिराज सिंह

Giriraj Singh on Bihar Journalist Murder: बिहार में जंगलराज का मामला एक बार फिर सामने आया है। अररिया जिला में पत्रकार विमल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

शुक्रवार सुबह यानी आज जैसे ही विमल ने घर का दरवाजा खोला, वैसे ही बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। विमल कुमार दैनिक जागरण अखबार में रिपोर्टर थे।

बिहार में लौट आया जंगल राज, इस्तीफा दे दें नीतीश कुमार

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिस राज्य में पत्रकार और पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं, वहां एक महिला विधायक खुद को सुरक्षित नहीं पाती है। यहां तक ​​​​कि अगर नीतीश कुमार पीएम बनने के लिए दिल्ली का दौरा करते हैं और विपक्षी एकता की बात करते हैं, तो बेहतर होगा कि वह इस्तीफा दे दें। बिहार की जनता यह बर्दाश्त नहीं करेगी कि राज्य में जंगलराज लौट आया है।

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। राज्य में हत्याएं बड़े पैमाने पर हो रही हैं। बिहार में अपराधियों के हौंसले काफी बुलंद हैं। आज बिहार अपराध प्रदेश के रूप में उभर रहा है।

बता दें कि बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ी वारदात हुई, जहां कुछ बदमाशों ने एक पत्रकार को गोली मार दी। जिससे तुरंत उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने हंगामा भी किया। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस-प्रशासन ने हालात काबू में कर लिया।

पत्रकार विमल शुक्रवार सुबह अपने रानीगंज स्थित घर में थे, तभी कुछ बंदूकधारी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसके बाद वो फरार हो गए। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। आनन-फानन में पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से नाराज लोगों ने रानीगंज में जमकर हंगामा किया।

इसके बाद वो पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और वहां पर इस वारदात का विरोध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं स्थानीय सांसद ने भी वहां पहुंचकर लोगों को समझाया। साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'केंद्र सरकार' पर बिहार के मंत्री ज़मा ख़ां ने साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+