ट्वीट कर मांझी ने नीतीश सरकार से की ये मांग, कहा- शराबबंदी के आरोप में बंद लोगों को छोड़ा जाए
पटना। बिहार में एनडीए के घटक दलों में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ( HAM ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ( Jitan Ram Manjhi ) ने राज्य सरकार ( bihar government ) से एक मांग की है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शराबबंदी ( liquor ban ) को लेकर नीतीश कुमार ( nitish kumar ) से ट्वीट के जरिये मांग की है। ट्वीट कर उन्होंने शराबबंदी के मामले में जेल में बंद लोगों को छोड़ने की बात कही।

जीतन राम मांझी ने अपने ट्वीट में लिखा कि शराबबंदी क़ानून को सख़्ती से लागू करने के लिए बंधाई। परन्तु अनुरोध है कि वैसे गरीब जो शराबबंदी क़ानून के तहत छोटी गलती के लिए तीन महीने से जेल में बंद हैं उनके जमानत की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। उनके परिवार के मुखिया के जेल में बंद रहने के कारण उनके बच्चे भूखे हैं।
मांझी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जेल में बंद लोग गरीब हैं, जो छोटी गलतियों से जेल गए हैं, ऐसे में उन्हें जेल से छोड़ देना चाहिए। वहीं जीतन राम मांझी के ट्वीट पर जदयू ने सफाई दी है। जदयू नेता ( jdu leader ) नीरज कुमार (neeraj kumar ) ने सफाई देते हुए कहा कि जीतन राम मांझी एनडीए का हिस्सा हैं, उन्होंने जो मांग रखी है उस पर एनडीए के सभी घटक के नेता विचार करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी का कानून बिहार को बदलने वाला है। इस कानून के लिए सभी ने मिलकर शपथ लिया था।
बता दें कि बिहार में पिछले कई वर्षों से शराबबंदी कानून लागू है और इसके तहत सजा और जेल का प्रावधान है। जीतन राम मांझी ने उस वक्त ऐसी मांग की है जब बिहार में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने प्रदेश में शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग की है। कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह और अजीत शर्मा ने इस कानून को समाप्त करने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications