बिहार: जीतन राम मांझी ने बेटे को सौंपी पार्टी की कमान, संतोष कुमार सुमन होंगे HAM के नए अध्यक्ष
पटना, 16 अप्रैल: बिहार की राजनीतिक पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (Hindustani Awam Morcha) के अगले अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे संतोष कुमार सुमन होंगे। ऐसे में पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का अगला अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी की ओर से शनिवार को इसकी घोषणा की गई है। हम के संस्थापक जीतन राम मांझी ने पटना में बताया कि फैसला 4 महीने पहले दिल्ली में हुई आयोजित हुई एक बैठक में लिया गया था। ऐसे में इस घोषणा के बाद मांझी के बेटे संतोष कुमार पार्टी की बागडोर संभालेंगे।

दरअसल, अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जीतनराम मांझी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। पटना में मीडिया से बात करते हुए बिहार के पूर्व सीएम और एचएएम के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने 4 महीने पहले दिल्ली में एक बैठक की थी, जहां यह तय किया गया था कि संतोष कुमार सुमन हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के अध्यक्ष होंगे।
उन्होंने अपने बयान में साफ कहा कि वह पार्टी छोड़कर नहीं जा रहे हैं, बल्कि संरक्षक की भूमिका निभाएं साथ ही बेटा संतोष (Santosh Kumar Suman) पार्टी के लिए कैसा काम करेगा, इस पर नजर रखेंगे। पटना में आयोजित गरीब चेतना सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बताया कि अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद उनका बेटा संतोष कुमार सुमन संभालेंगे। ऐसे में अब संतोष सुमन के कंधों पर पार्टी की जिम्मेदारी आ गई है।
बीजेपी की हार पर मांझी का बयान
वहीं शनिवार को उपचुनाव के रिजल्ट में बोचहां विधानसभा सीट पर आरजेडी की जीत पर और बीजेपी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा कि भाजपा ने टिकट देने में गलती की, जिसके चलते आरजेडी ने जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि वह पहले ही समझ रहे थे कि परिणाम कुछ ऐसे ही होंगे।












Click it and Unblock the Notifications