जीतन राम मांझी की बहू ने कंगना रनौत पर बोला हमला, कहा- ई भाषा बिहार में बोल के दिखाव
पटना। एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आजादी को लेकर दिये गए बयान पर चौतरफा घिरी हुई नजर आ रही हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी की बहू और बिहार के एससी-एसटी कल्याण मंत्री संतोष सुमान की पत्नी दीपा संतोष मांझी ने कंगना पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया। दीपा मांझी ने ट्वीट कर कंगना रनौत को जवाब देते हुए भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल किया।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कंगना रनौत को पता नहीं है कि एकरा जइसन कलमुंही के हमनी बिहारी गोबर पाथने लायक भी नहीं बुझते हैं। पद्म सम्मान मिल गया तो शहीदों को ही अपमानित करने लगी। अरे ओ देशद्रोही कंगना अगर औकात है तो ई भाषा बिहार में बोलकर दिखाव। मुंह कीचड़ में ना डूबा दिए तो कहना। सूपर्णखा की बहन कंगना। बता दें कि दीपा मांझी ने कंगना के उस बयान का जवाब देते हुए कहा जिसमें कंगना ने कहा था कि 1947 में आजादी हमें भीख में मिली थी। कंगना के बयान का दीपा सहित कई राजनेताओं ने खुलकर विरोध किया है।
बता दें कि जीतन राम मांझी की बहू दीपा ने इससे पहले लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य पर भी हमला बोला। रोहिणी आचार्य ने पिता का पक्ष लेते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला था। जवाब में दीपा ने रोहिणी आचार्य पर तंस कसते हुए उनको सिंगपुरिया महारानी बताते हुए कहा था कि लालू चचा के दामन पर कोई दूसरा दाग नहीं लगाया है। बल्कि गाय के चारा के मामले में कोर्ट ने सजा दी है।
बता दें कि दीपा मांझी से पहले लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने भी कंगना रनौत पर हमला बोला। उन्होंने लगातार कई ट्वीट किये। रोहिणी ने लिखा कि रोहिणी ने कंगना का नाम लिये बिना लगातार कई ट्वीट किया और उनके बयान पर पलटवार किया है। रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा कि शहीदों की जान जिसे भीख लगती है फर्जी झांसी की रानी तू देशद्रोही लगती है।












Click it and Unblock the Notifications