बिहार में नेताओं की बजट पर प्रतिक्रिया, मांझी नाराज तो RJD ने 19 लाख नौकरी को लेकर पूछा सवाल
पटना। सोमवार को पेश हुए आम बजट को लेकर बिहार में राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक तरफ सीएम नीतीश कुमार ने बजट का स्वागत किया। वहीं तेजस्वी यादव ने जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि बजट देश को बेचने वाला बजट है। इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने आम बजट का स्वागत करते हुए कहा कि कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है। ये बजट किसानों के प्रति हमेशा सकारात्मक रवैया रहा है और बिहार को आगे बढ़ाने में केंद्र की बड़ी भूमिका रही है।

इसके अलावा बजट पर नकारात्मक प्रतिक्रिया देने वाले विरोधी दल के साथ-साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश में एनडीए के घटक में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी शामिल हैं। जीतन राम मांझी ने बजट को किसानों और आम लोगों के लिए बेहतर बताया है लेकिन निजीकरण का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि आज बजट कई मायनों में बेहतर है। किसानों की आमदनी बढ़ाने की बात कही गई है, कई राज्यों में बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण होगा पर निजीकरण में लोगों को आरक्षण दिया जाना चाहिए। मांझी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भी सरकार को सोचना चाहिए था।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राष्ट्र के पूर्ण विकास का बजट है। सभी का विकास और सभी वर्गों को लाभ देने वाला है। आर्थिक रूप से और मजबूत होने का बजट है। इसके अलावा पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि ये बजट देश की व्यवस्था को आकार देगा।
उन्होंने कहा कि ये बजट आम लोगों और गरीबों के लिए है जो देश को बनाने में मिल का पत्थर साबित होगा। वहीं राजद ने बजट का विरोध करते हुए कहा कि इस बजट से जो उम्मीदें थीं वो नहीं मिली हैं। बिहार को इस बजट से कुछ नहीं मिला है। बिहार के 19 लाख लोगों को नौकरी कैसे मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications