Jehanabad News: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की मदद के लिए ख़ास पहल, सखी वार्ता कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन

Jehanabad News Today In Hindi: सावन में शिव भक्तों की भीड़ हर जिले के श्रावणी मेले में जुटती है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका प्रशासन द्वारा ख़ास ध्यान रखा जाता है। इसी क्रम में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार बैठक की गई।

श्रावणी मेला के संबंध में शुभम कुमार सहायक जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) एवं वैष्णवी केसरी सहायक जिला संगठन आयुक्त (गाइड) ने संयुक्त रूप से यूथ कमिटी स्काउट- गाइड कैडेट के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि वनावर में जिला प्रशासन के विधि व्यवस्था में स्काउट-गाइड को सहयोग करना है।

jehanabad news hindi

इसके तहत श्रद्धालुओं को सिद्धेश्वर नाथ वाणावर पहाड़ी पर भोलेनाथ के दर्शन के लिए, बुजुर्ग, महिला और बच्चों के साथ अन्य श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध करना है। इसके साथ ही चोर उचक्के पर नजर बनाए रखना है। किसी भी शरारती तत्वों की सूचना तुरंत मेला परिसर में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी या दंडाधिकारी को देना है।

अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से स्काउट- गाइड एवं एनसीसी कैडेट को आने जाने के लिए दो बड़ी बस, भोजन और अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। स्काउट- गाइड और एनसीसी को वाणावर में अपने शिक्षक के साथ प्रतिनियुक्ति के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को अनुमंडल स्तर से निर्देशित किया गया है।

जहानाबाद (काको प्रखंड) के नोनही पंचायत में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के निर्देशानुसार सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सखी वार्ता कार्यक्रम वनस्टॉप सेन्टर एवं अल्पावास गृह से महिलाओं को मिलने वाले लाभ और डिस्ट्रिक्ट हब फॉर वूमेन इम्प्रूवमेंट की तरफ़ से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित महिलाओं फायदा दिलाने इत्यादि मुद्दों पर बातें हुईं। इस मौके पर जिले की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की और कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को सरकारी योजनाओं के फायदे के बारे में बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+