मंत्री RCP सिंह के स्वागत में समर्थकों ने दिखाई ताकत, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- मुझे नहीं मिला निमंत्रण

पटना। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार आरसीपी सिंह पटना पहुंचे। इस दौरान उनके रोड शो के चलते प्रदेश की राजधानी की रफ्तार थम गई। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी के स्वागत कार्यक्रम में पूरा पटना व्यस्त हो गया। पूरे शहर को बैनरों व पोस्टरों से भर दिया गया। रोड शो के आगे हाथी-घोड़े और बैलगाड़ी भी चलती हुई नजर आई। गाड़ियों का काफिला कई किलोमीटर तक है। कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूलों की माला पहनाई और पुष्प वर्षा भी की गई। रोड शो में जदयू के विधायक और मंत्री शीला मंडल भी मौजूद थीं।

jdu rcp singh supporters welcome his leader

बता दें कि बीते 6 अगस्त को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जब पटना पहुंचे थे तो उनका भी इस तरह से ही स्वागत किया गया था। एयरपोर्ट से पटना के जदयू कार्यालय पहुंचने में ललन सिंह को लगभग साढे़ तीन घंटे का वक्त लग गया था। उनके भव्य स्वागत को देखते हुए, आरसीपी सिंह के गुट के नेताओं ने भी उनके स्वागत को भव्य बनाने का प्लान किया। आज जहां- जहां से आरसीपी सिंह गुजर रहे हैं वहा स्वागत के इंतजाम किये गए हैं।

जदयू मुख्यालय की सूचना के मुताबिक आज केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया जा रहा है। एयरपोर्ट से लेकर जदयू कार्यालय तक सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट से जदयू कार्यालय तक के रोड शो में कई जगहों पर स्वागत किया गया। 17 अगस्त पटना से नालंदा तक की यात्रा में 22 जगहों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। 18 अगस्त को नालंदा से शेखपुरा तक में 23 जगहों पर स्वागत सामरोह का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिन में आरसीपी सिंह का 51 बार स्वागत समारोह किया जाएगा।

उपेंद्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे हैं। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा पटना छोड़कर जहानाबाद निकल गए हैं। पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपनी बिहार यात्रा के चौथे चरण में जहानाबाद गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से कहा कि मुझे जानकारी नहीं है कि RCP सिंह पटना पहुंच रहे हैं। पार्टी कार्यालय की तरफ से आयोजित स्वागत समारोह में आने का कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है। ऐसे में पहले से तय जहानाबाद-औरंगाबाद की बिहार यात्रा पर जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+