JDU नेता अजय आलोक ने तेजस्वी को दी नसीहत, कहा- सरकार को चुनौती नहीं देते और सांड को लाल कपड़ा नहीं दिखाते

पटना। बिहार सरकार ने बीते गुरुवार को एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश को लेकर बिहार में राजनीति गरमाई हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है, जिसका जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने पलटवार किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में तेजस्वी यादव को दुर्योधन बताया है। वहीं लालू प्रसाद यादव को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह की संज्ञा दी है।

jdu spokesperson ajay alok tweet about tejashwi yadav

Recommended Video

    Bihar: Social Media वाले आदेश को लेकर Tejashwi Yadav का CM Nitish Kumar पर वार | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उम्र में छोटे हो इसलिए एक सलाह दे रहा हूं, सरकार को कभी चुनौती नहीं देते, सांड़ को लाल कपड़ा नहीं दिखाते। इससे अपनी ही परेशानी बढ़ती है। भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह और अपराधियों के संरक्षक होतवार जेल में बंद हैं और आप दुर्योधन हो के ज्ञान बांट रहे हैं।

    बता दें कि बिहार सरकार के सोशल मीडिया को लेकर आए आदेश के खिलाफ तेजस्वी ने लिखा कि 60 घोटालों के सृजनकर्ता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, दुर्दांत अपराधियों के संरक्षकर्ता, अनैतिक और अवैध सरकार के कमजोर मुखिया हैं। बिहार पुलिस शराब बेचती है, अपराधियों को बचाती है निर्दोषों को फंसाती है। सीएम को चुनौती देता हूं- अब करो इस आदेश के तहत मुझे गिरफ्तार।

    बता दें कि बिहार सरकार ने बीते गुरुवार को एक आदेश जारी किया था, जिसमें आर्थिक अपराध इकाई ने राज्य सरकार के सभी विभागों के प्रधान सचिव को ऐसे पोस्टों की शिकायत करने को कहा है। इओयू ने पत्र जारी कर कहा है कि ऐसे पोस्ट की सूचना दी जाए, जिससे व्यक्ति, संस्थान या सरकार की प्रतिष्ठा का हनन हुआ है। अगर किसी पोस्ट से किसी की छवि धूमिल हो जाती है तो इसे कानून के दायरे में लाया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+