बिहार में शराबबंदी के बाद भी हुई मौत को लेकर ललन सिंह ने कहा- हत्या के लिए कानून है फिर भी मर्डर होता है

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून लागू है और आगे भी लागू रहेगा, जो मौतें हुई हैं, उसकी जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने गोपालगंज कांड की चर्चा करते हुए कहा कि देखिये वहां कितने लोगों को सजा हुई है। ललन सिंह ने कहा कि हत्या के लिए कानून है फिर भी मर्डर होता है।

jdu national president lallan singh statement on death from alcohol consumption

Recommended Video

    Bihar Liquor Deaths: नहीं थम रहा जहरीली शराब का कहर, अब Samastipur में 4 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, राजद नेता डॉ. धर्मेंद्र के जदयू में शामिल होने के मौके पर आयोजित समारोह से लौटते वक्त पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर खानापूर्ति के सवाल पर ललन सिंह ने हत्‍या के लिए कानून फांसी बना है फिर भी लोग हत्‍या करते हैं कि नहीं। पकड़ाते हैं तो फांसी होती है। कानून का उल्‍लंघन करिएगा तो फांसी होगी, सजा होगी। जो कानून में प्रावधान है लागू होगा

    इसके इससे पूर्व उन्‍होंने राजद और नेता प्रतिपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि चुनाव खत्‍म होते ही वे लोग दिल्‍ली शिफ्ट हो गए। बिहार की जनता के सुख-दुख में शामिल रहिएगा तो जनता चाहेगी ही। लेकिन दुख के समय आप दिल्‍ली रहिएगा और सुख भोगने के समय हाथ जोड़कर जनता के सामने खड़े हो जाइएगा। बिहार में बाढ़ की उतनी बड़ी विभीषिका आई। तब कहां थे प्रतिपक्ष के नेता और कहां था उनका परिवार, कहां थी उनकी पाटी। कोरोना के समय कहां थे। जो अपने विधानसभा के क्षेत्र की जनता का हाल नहीं पूछ सकता, वह बिहार का हाल क्‍या जाने।

    वहीं गोपालगंज और बेतिया जिले में जहरीली शराब का सेवन करने से हुई मौत के मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि मैं बार-बार कहता रहा हूं कि अगर आप गलत चीज का सेवन करेंगे तो यह स्थिति हो जाएगी। मैं अधिकारियों से बात करता रहता हूं लेकिन त्योहार के बाद हम एक विस्तृत समीक्षा करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+