Bihar: JDU सांसद ने की PM Modi की तारीफ़, कहा- BJP के नारे पर जनता ने मुहर लगाई, हमें स्वीकारना होगा

Bihar News: 3 प्रदेशों में भाजपा की जीत पर भाजपा नेता तो जश्न मना ही रहे हैं। वहीं विपक्षी दल के नेता भी पीएम मोदी के मुरीद नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम में जदयू सांसद ने मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा की 3 राज्यों में हुई जीत पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ़ की।

जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि देश में कोई काम और दुनिया में हिंदुस्तान का नाम हो रहा है तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से हो रहा है। इस बात से किसी भी तरह से कोई इनकार नहीं कर सकता है। पीएम मोदी की सराहना की जानी चाहिए कि वह हमारे देश के के प्रधानमंत्री हैं।

JDU MP praised PM Modi, said- public approved BJPs slogan, we have to accept it, Bihar Politics

पीएम मोदी की वजह से ही देश का गुणगान हो रहा है। तीन प्रदेश के आए चुनाव के परिणाम से यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी के नारे पर जनता ने मुहर लगाई है। हम लोगों को यह बात क़बूल करनी होदी। आपको बता दें कि 3 राज्यों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता पर काबिज़ हुई है।

सियासी गलियारों में यह चर्चा थी कि कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी कर सकती है, लेकिन चुनावी नतीजे ने सभी सियासी पंडितों को भी हैरान कर दिया। वहीं चुनाव परिणाम के बाद अब यह चर्चा तेज़ हो गई है कि यह तो सत्ता का सेमीफ़ाइनल था। फ़ाइनल मुकाबला और रोचक होने वाला है।

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा नेताओं का दावा है कि लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करेंगे। वहीं विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि जनता के फ़ैसले को स्वीकार करते हैं, लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को बहुमत नहीं देने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+