JDU एमएलसी ने जिन्ना को बताया स्वतंत्रता सेनानी तो BJP ने कहा- जिनको जिन्ना से प्रेम वो पाकिस्तान चले जाएं

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब में हिंदुओं की तुलना बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों से करने पर देश की सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां भाजपा इसका विरोध कर रही है। वहीं बिहार कांग्रेस के नेता भी इस बात पर अपनी आपत्ति जता रहे हैं। हालांकि अभी यह विवाद थमा नहीं है लेकिन इस बीच मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर बहस शुरू हो गई है।

jdu mlc statement on mohammad ali jina bjp give reply

बिहार में जदयू एमएलसी ने सलमान खुर्शीद के बहाने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चलते देश का बंटवारा हुआ है और आजादी की लड़ाई में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

कांग्रेस पर प्रतिक्रिया देते हुए खालिद अनवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का शुरू से समाज में बंटवारा कर सत्ता में बने रहने का चरित्र रहा है। मोहम्मद अली जिन्ना आजादी की लड़ाई के सबसे बड़े नेता थे। लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू में खुद पीएम बनने के लिए देश का बंटवारा करवाया। उस वक्त जिन्ना सबसे अव्वल व्यक्ति थे, लेकिन बंटवारा होने के बाद वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। आजादी की लड़ाई में जिन्ना की बड़ी भूमिका था। इसलिए उन्हें कायदे आजम मोहम्मद अली जिन्ना कहा जाता था, जो जिन्ना की बुराई करते हैं मैं उनके बारे में नहीं जानता हूं।

वहीं जदयू एमएलसी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री और भाजपा विधायक सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत गांधी को मानने वाला देश है, जो हिंदुस्तान में रहने वाले लोग हैं वह गांधी और भारत माता की पूजा करते हैं। जिनकी मानसिकता पाकिस्तान की थी वह जिन्ना की पूजा करने पाकिस्तान चले गए थे। आज भी जो लोग भारत में रह गए और यहां जिन्ना की पूजा कर रहे हैं उन्हें पाकिस्तान में रहना चाहिए। हिंदुस्तान में उनके लिए कोई जगह नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की नई किताब ' सनराइज ओवर अयोध्या ' लॉन्च होते ही विवादों में आ गई है, जिसके चलते बिहार कांग्रेस के नेता ने सलमान खुर्शीद से माफी मांगने की बात कही है। इस किताब में सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों से की है। किताब के बाजार में आने के बाद विवाद गहराने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+