बिहारः जदयू MLC संजय सिंह ने कहा- नीतीश कुमार पर उंगली उठाने वाले की उंगली काट ली जाएगी

पटना। बिहार में इन दिनों भाजपा और जदयू के नेताओं के बीच काफी तल्खियां सामने आ रही हैं। भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय के बयान के बाद जदयू के नेता बिफर गए। हालांकि भाजपा ने टुन्ना पांडेय को नोटिस भेजा है। वहीं जदयू एमएलसी संजय सिंह ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार पर उंगली खड़े करने वाले की उंगली काट ली जाएगी। सीएम नीतीश कुमार पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। संजय सिंह ने कहा कि जदयू के नेताओं ने कभी भी भाजपा पर हमला नहीं किया। बीजेपी आलाकमान ऐसे नेताओं पर कार्रवाई कर उन्हें सबक सिखाये। एक ही गठबंधन में रहकर ऐसी भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती है। वहीं जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी भाजपा पर सवाल खड़ा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

jdu mlc sanjay sing replied on comment of bjp mlc tunna pandey

बुधवार को मीडिया से बात करते हुए भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया । उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार साल 2009 के शराब घोटालेबाज हैं। ऐसे में बहुत जल्द उन्हें जेल भिजवाऊंगा। उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन ने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। अब मैं भी इस बात को दोहराता हूं।

शहाबुद्दीन को लेकर एमएलसी टुन्ना पांडेय के कहा कि शहाबुद्दीन को सच बोलने की सजा मिली है। टुन्ना पांडेय ने कहा था कि वो किसी से डरने वाले नहीं हैं। वो सीएम को जेस भिजवा कर दम लेंगे, चाहे अंजाम जो भी हो।इसके अलावा भाजपा में रहकर नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने के मामले पर उन्होंने कहा था कि उन्हें किसी से डर नहीं लगता। गलत होने पर वे किसी के भी खिलाफ बोल सकते हैं।

टुन्ना पांडेय ने यहां तक कहा था कि बहुत जल्द नीतीश कुमार की पोल खोलने वाले हैं, जिससे उनके पैर के नीचे की जमीन खिसक जाएगी। वहीं सीएम नीतीश कुमार को लेकर दिये गए विवादित बयान के बाद जदयू के नेताओं ने नाराजगी जाहिर भी की थी और इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से उनकी शिकायत की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+