JDU विधायक गोपाल मंडल का बड़ा आरोप, कहा- कोई भी पुलिस अधिकारी बिना शराब पिये नहीं करता है काम

पटना। बिहार में फेल हो रहे शराबबंदी पर अब विपक्ष के साथ-साथ नीतीश कुमार की पार्टी के नेता भी हमला बोलने लगे हैं। गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने प्रदेश की पुलिस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस अधिकारी बिना शराब पिए काम करता ही नहीं है। प्रेस वार्त कर विधायक गोपाल मंडल ने पुलिस पर निशाना साधा। भागलपुर के मायागंज में पुलिस कस्टडी के दौरान हुई संजय यादव की मौत पर पुलिस की करतूत बताने के लिए प्रेस वार्ता किया था।

jdu mla gopal mandal statement on bhagalpur clerk sanjay yadav case

उन्होंने कहा कि सभी थानेदार पीते हैं। उस रात भी पुलिस ने शराब पी रखी थी। शराब पीकर संजय यादव को मारा-पीटा गया। गले में गमछा बांधकर घर से घसीटते हुए थाने लाया गया। संजय की बेटी को गाली देकर धक्का दिया गया। यह सब काम पुलिस ने दारू पीकर ही की। बीते चार दिन पहले विधायक गोपाल मंडल ने संजय यादव की मौत पर कहा था कि संजय ने दारू पी रखी थी। उनके इस बयान पर मृतक के परिजनों ने जबरदस्त नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद विधायक ने अपनी बात सुधारी।

उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि संजय यादव शराब नहीं पीते थे। उनके साथ पुलिस के द्वारा मारपीट की गई है, जिसके चलते उनकी जान चली गई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम गलत बनाया गया है। उन्होंने कहा कि डीएम और एसएसपी ने बोला होगा। इसलिए पुलिस और डॉक्टरों ने मिलीभगत कर गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी है।

उन्होंने कहा कि डीएम और एसएसपी के कहने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट नॉर्मल बना दी गई है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने यहां तक कहा कि संजय के अंडकोष में पैर से मारा गया है, जिससे उनकी मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+