JDU नेता नीरज कुमार ने लालू परिवार को बताया आपदा की ट्विटर फैमिली, कहा- हर वक्त ट्वीट करने में लगा हुआ है
पटना। जदयू और लालू परिवार के बीच इन दिनों ट्विटर पर वार छिड़ा हुआ है। एक तरफ जहां लालू यादव के परिवार के सदस्य नीतीश सरकार के नेताओं को घेर रहे हैं। वहीं जदयू के नेताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने ट्विटर के जरिये लालू परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी के परिवार पर हमला बोलते हुए इसे आपदा का ट्विटर फैमली करार दिया है। नीरज कुमार ने बताया लालू सहित पूरा परिवार दिन- रात ट्वीट करने में ही लगा हुआ है।

नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए बताया कि आपदा काल में ट्विटर फैमिली माननीय लालू परिवार सहित ट्वीट रिट्वीट 17 अप्रैल से 17 मई तक 737 किये गए। इसके अलावा 18 मई को 44, 19 मई से 20 मई के दिन 1:30 बजे तक 125 कुल tweet & retweet 906 किये गए।
इसके अलावा उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि उम्र भर जनाब भूल करते रहे, गोबर घुसा था दिमाग़ में और हाथ साफ करते रहे माना उम्र के पड़ाव पर, बहुत कुछ कंट्रोल नहीं होता बहुत कुछ ना सही, मगर लहज़े पर लगाम ज़रूर होता, वो सुशील हैं दिल से और दिमाग से भी मगर गुस्ताख़ नक्षत्र नाम का दुर्भाव देखिये कि बेअदबी को भी शर्म आती है।
बता दें कि ये ट्विटर वार भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के ट्वीट के बाद शुरू हुआ। पहले उन्होंने तेजस्वी यादव के परिवार के खिलाफ ट्वीट किया इस पर लालू यादव की दूसरी बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने सुशील मोदी के खिलाफ ट्विटर पर वार छेड़ दिया। उन्होंने लगातार सुशील मोदी के खिलाफ कई ट्वीट्स किए।
रोहिणी ने लिखा इतना ज्ञान देने से पहले खुद तुम और तुम्हारे भाई ने जो राष्ट्रकवि दिनकर जी की जमीन हड़पी है उसपे क्यों नही कोविड सेंटर खोल दे रहे हो? वैसे आज कल तेरी सृजन चोरनी /चावल चोरनी /कान कटनी बहन कहा है, कही चोरी करने का ट्रेनिंग अपने बेटों के साथ तो नहीं लगा दिया!! कब तक अपनी कुकर्मो का ठीकरा दूसरे के सर पर फोड़ेगा? खुद 13 साल उपमुख्यमंत्री रहते हुए सृजन चोरी सहित कुल 62 घोटाले के बजाए अपने मनरेगा बेटों को डॉक्टर ही बनवा लेते तो आज जनता की जान बच जाती, निकम्मे कुछ तो काम किए होते तो हमारे परिवार का नाम लिए बग़ैर कमा कर तो दिखाते।












Click it and Unblock the Notifications