'अगस्त तक गिर जाएगी मोदी सरकार', लालू यादव के दावे पर NDA के मुख्य सहयोगी दल ने दिखाया आईना, जानिए क्या कहा?
NDA Government: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने शुक्रवार (5 जुलाई) को एनडीए सरकार को लेकर ऐसा दावा किया, जिसके बाद सियासी भूचाल आ गया। जिसके बाद अब लालू सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के निशाने पर आ गए हैं।
दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के 28वें स्थापना दिवस पर आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बहुत कमजोर है। इस साल अगस्त तक ही यह सरकार चलेगी। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं।

लालू ने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है और यह अगस्त तक गिर सकती है। जिसके बाद अब इस बयान पर एनडीए के मुख्य गठबंधन दल जेडीयू ने करार पलटवार करते हुए आरजेडी सुप्रीमो के दावों का खंडन किया है।
Recommended Video
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि जेडीयू और टीडीपी जैसे मजबूत स्तंभों के समर्थन वाली एनडीए सरकार 2029 के बाद भी जारी रहेगी। केसी त्यागी ने लालू यादव को घेरते हुए कहा कि वो निराश हैं। जेडीयू और टीडीपी इस (एनडीए) सरकार के दो मजबूत स्तंभ हैं और यह सरकार 2029 के बाद भी जारी रहेगी।
जानिए मनोज तिवारी ने क्या कहा?
राजद प्रमुख लालू यादव के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "ये लोग लोकतंत्र और संविधान का सम्मान नहीं करते। संविधान को हाथ में लेकर लहराना एक बात है और संविधान का सम्मान करना अलग बात है। अगर संविधान का सम्मान करते तो जनादेश को स्वीकार कर चुके होते, NDA पूर्ण बहुमत के साथ सरकार चला रही है और जिस तरह से 5 साल में कार्य हुए हैं वैसे ही आगे भी होंगे।"












Click it and Unblock the Notifications