Bihar JDU: मटन-चावल खाने आए कार्यकर्ताओं को मिली लाठियां, ललन सिंह के महाभोज में बवाल, Video Viral
जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के मूंगेर में आयोजिक मटन-चावल के महाभोज में आई लोगों की भारी भीड़ बेकाबू हो गई, जिसको कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

बिहार में इन दिनों जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर रही। फिर पटना हाई कोर्ट ने जातीय जनगणना पर रोक लग दी। अब जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की मटन-चावल महाभोज विवादों में आ गया।
दरअसल, मुंगेर के पोलो मैदान में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में ललन सिंह ने महाभोज का आयोजन किया था। जिसमें लोगों के लिए मटन और चावल रखा गया था। ऐसे में खाने वालों की भीड़ इस कदर टूट पड़ी की आपा से बाहर हो गई, जिसको कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया।
अब सोशल मीडिया पर महाभोज में हुई जेडीयू समर्थकों की पिटाई का यह वीडियो वायर हो चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पुलिस जवान भीड़ को काबू में करने के लिए मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस के इस एक्शन के बाद अचानक मैदान में भगदड़ मच जाती है।
इसी के साथ कुछ कार्यकर्ता जमीन पर गिर पड़ते हैं तो कुछ खुद को बचाकर भागने लगते हैं। पोलो मैदान में अफरातफरी का माहौल बन गया। जिस पर अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर ललन सिंह पर निशाना साधा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यूजर भी जेडीयू की खिंचाई करता दिखा।
कैसे भीड़ हुई बेकाबू?
बताया जा रहा है कि मटन और चावल के लिए पहले राउंड की 2000 सीट पूरी भर चुकी थी, लेकिन उसके बाद भी लोग पंडाल में खाने के लिए घुसने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी चलाई, जिसके बाद भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि कुछ देर में ही माहौल शांति में बदल गया।
झारखंड से मंगाए बकरे
आपको बता दें कि ललन सिंह की ओर से आयोजित इस महाभोज में 35 हजार से ज्यादा लोगों का खाना तैयार करवाया गया था। मटन के लिए खासतौर पर पड़ोसी राज्य झारखंड से बकरे मंगाए गए थे, जिसके लिए तैयारी पहले से ही जारी थी।












Click it and Unblock the Notifications