जदयू विधायक राधा चरण सेठ गिरफ्तार, पटना लेकर पहुंची ईडी

जनता दल युनाइटेड के विधायक राधा चरण सेठ को प्रवर्तन निदेशालय की टीम पटना स्थित ईडी कार्यालय लेकर पहुंची है। राधा चरण सेठ को ईडी ने आरा से गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की सुबह से ईडी की टीम कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद देर शाम को ईडी ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उन्हें पटना स्थित ईडी के कार्यालय लेकर पहुंची है। ईडी द्वारा गिरफ्तार होने के बाद राधा चरण ने कहा कि उनकी तबीयत खराब है। उन्हे कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी पटना लेकर पहुंची है। राधा चरण सेठ का मेडिकल चेकअप कराने के बाद ईडी की टीम उन्हें यहां लेकर आई है।

ed

बता दें कि भोजपुर में जदयू एमएलसी के कई ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की थी। बुधवार सुबह 4 बजे ईडी ने छापेमारी की यह कार्रवाई शुरू की थी। ईडी के तकरीबन 20 अधिकारियों ने तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी।

छापेमारी के दौरान ईडी के साथ लोकल पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी थे। ईडी की टीम ने आरा शहर में बाबू बाजार वाले घर, होटल और उनके फॉर्म हाउस पर छापेमारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+