Kailash Mahto shot dead: कटिहार में JDU नेता कैलाश महतो की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने क्या कहा?
Bihar JDU Kailash Mahto shot dead Update News: बिहार के 70 वर्षीय जेडीयू नेता कैलाश महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Bihar Katihar JDU Kailash Mahto shot dead: बिहार के कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र में जदयू के वरिष्ठ नेता कैलाश महतो की गुरुवार (27 अप्रैल) शाम अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। 70 वर्षीय जेडीयू नेता कैलाश महतो को उनके घर के पास गोली मारी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक जेडीयू नेता कैलाश महतो के पेट और सिर में कई बार गोलियां मारी गई थी। पुलिस ने कहा कैलाश महतो की मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने गुरुवार की शाम को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह करहा गोला घाट पर अपने घर के बाहर एक दुकान पर खड़े थे।
महतो को गोली लगने के बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया रहा था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।सूत्रों के मुताबिक जमीन को लेकर आपसी रंजिश की वजह से कैलाश महतो की गोली मारकर हत्या की गई है। कैलाश महतो ने कुछ दिनों पहले ही प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
कैलाश महतो बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बारी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले थे। कैलाश महतो जदयू की कटिहार जिला इकाई के महासचिव थे।
कटिहार एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा, 'हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। करीब 4-5 राउंड फायरिंग की गई। आगे की जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद ही दी जा सकती है।''
कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि घटना 27 अप्रैल की शाम करीब 7.30 बजे हुई, जब कैलाश महतो अपने आवास के पास एक किराने की दुकान पर खड़े थे। अपराधियों ने 3-4 गोलियां चलाईं और भाग गए। मृतक के परिवार के सदस्यों ने कहा है कि उनके पड़ोसी राकेश महतो और संजीव हत्या में शामिल है। महतो का उनसे जमीन को लेकर विवाद था।"












Click it and Unblock the Notifications