JAP प्रमुख पप्पू यादव ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर उतारा अपना उम्मीदवार, कांग्रेस को दिया अल्टीमेटम

पटना। बिहार के दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेजी से बढ रही है। जनअधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। एक तरफ जहां मंगलवार को उन्होंने कहा था कि देश को केवल कांग्रेस ही बचा सकती है और तारापुर व कुशेश्वरस्थान के उपचुनाव में वह जरूरत पड़ने पर कांग्रेस के लिए कैंपेनिंग भी करेंगे। वहीं आज उन्होंने दोनों ही विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। हालांकि अभी उन्होंने केवल कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की है और तारापुर के लिए कांग्रेस को गुरुवार तक का अल्टीमेटम दिया है कि वहां से उम्मीदवार हटा लें, जाप अपना उम्मीदवार देगी।

jan adhikar party pappu yadav announced candidate for kushweshwarsthan byelection

पप्पू यादव ने कुशेश्वरस्थान से योगी चौपाल को उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र ने इसकी घोषणा की है। वहीं पप्पू यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के संसदीय दल ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार का चयन कर लिया है। हम कांग्रेस से आग्रह करते हैं कि वे तारापुर पर पुनर्विचार करें। जाप कल तक कांग्रेस के फैसले का इंतजार करेगी। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस तारापुर सीट हमें देगी।

प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को जाप के संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया कि जन अधिकार पार्टी अपने पूरे दम खम से उपचुनाव लड़ेगी। पार्टी का स्वतंत्र वजूद होगा। किसी भी दल से गठबंधन होगा, विलय नहीं होगा। बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद से जनअधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव कांग्रेस के प्रति खूब सहानुभूति जारी की थी। हर मोर्चे पर कांग्रेस के साथ खड़े होने की बात कह रहे थे, लेकिन, ऐन मौके पर पप्पू यादव ने यू टर्न लिया और दोनों सीटों से चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+