पति जान गया पत्नी की सच्चाई तो उसके प्रेमी से करा दी शादी, देखें वायरल वीडियो

जमुई। बिहार के जमुई जिले में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। वहीं इस शादी के कार्यक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। विकास नाम का युवक अपनी पत्नी शिवानी की शादी उसके प्रेमी सचिन से करवाया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बेंगलुरू का है लेकिन इसका नाता जमुई जिले से है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।

पति ने अपनी मर्जी से शादी कराने की बात कही

पति ने अपनी मर्जी से शादी कराने की बात कही

वीडियो में विकास अपनी मर्जी से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाने की बात कह रहा है। साथ ही वो यह भी कह रहा है कि उसे शिवानी के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी एक फोटो मिलने के बाद हुई है। उसके मुताबिक शिवानी का शादी से पहले से सचिन के साथ अफेयर था। विकास जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बलथर गांव का रहने वाला है।

पहली पत्नी की मौत हो चुकी है

पहली पत्नी की मौत हो चुकी है

उसकी पत्नी शिवानी कुमारी जमुई के ही खैरा थाना क्षेत्र के दानासिंहडीह गांव की रहने वाली है। विकास पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद विकास ने शिवानी से दो साल पहले दूसरी शादी की थी। जबकि शिवानी का जमुई जिले के रहने वाले सचिन से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक विकास शादी के बाद शिवानी के साथ बेंगलुरू में रह रहा था।

Recommended Video

    Jitan Ram Manjhi की पार्टी ने दी Nitish Government गिराने की धमकी, जानें क्यों ? | वनइंडिया हिंदी
    जब पति को लगी पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक

    जब पति को लगी पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक

    यहां वो एक निजी कंपनी में काम करता है। शिवानी की खोजबीन करते हुए सचिन बेंगलुरू आ गया, यहां उसके एक चाचा एक निजी कंपनी में काम करते हैं। एक दिन विकास को जब यह पता चला कि शिवानी अपने प्रेमी से मिलती-जुलती है तो उसने दोनों को बिठा कर समझाया और सख्त लहजे में फिर कभी मिलने-जुलने को नहीं कहा।

    पति-पत्नी के बीच खूब हुई लड़ाई

    बताया जा रहा है कि इसको लेकर विकास और सचिन में कई बार झगड़ा और मारपीट भी हुई। लेकिन फिर भी शिवानी ने सचिन से मुलाकात करना नहीं छोड़ा। तब विकास में बेहतरी समझते हुए अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की बात सोची

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+