'पानी में चीनी जैसे घोले राजाजी, कमरिया डोले डोले डोले राजाजी' BPSC नई शिक्षिकाओं का डांस वीडियो
BPSC Teachers Viral Video News: शिक्षाओं का ट्रेनिंग सेंटर हो और रात के 11 बजे पड़ोसियों को दूर से गाने की आवाज़ सुनाई दे। डीजे पर 'पानी में चीनी जैसे घोले राजाजी, कमरिया डोले डोले डोले राजाजी' गाना सुनाई दे। लोगों को कुछ समझ नहीं आये कि शिक्षिकाओं के ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग हो रही है या में डीजे पर डांस। इसका जवाब खुद वायरल वीडियो से मिल गया। बताया जा रहा है ये वायरल वीडियो जमुई जिले के एक डायट सेंटर का है।
वायरल वीडियो के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जमुई ज़िले से जिला शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र (डायट) गिद्धौर का है। जहां बीपीएससी परीक्षा पास नवनियुक्त शिक्षिकाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। केके पाठक के फरमान की वजह से नवनियुक्त शिक्षक ट्रेनिंग करने तो पहुंचे, लेकिन ट्रेनिंग से ज्यादा मनोरंजन करने में जुट गए।

केके पाठक ने दिवाली पर घर जाने नहीं दिया तो त्योहार का जश्न ट्रेनिंग सेंटर में ही मनाने लगे। भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाकर, जश्न मना रहे थे। वहां मौजूद किसी ने वीडियो को कैमरे में क़ैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि दो महिला शिक्षक अभ्यर्थी गाने पर ज़बरदस्त डांस कर रही हैं। वहीं एक दर्जन से ज़्यादा ट्रेनी शिक्षक तालियां बजा रही है। आपको बता दें कि गिद्धौर स्थित डायट सेंटर मे इस वक़्त सेंटर में 292 शिक्षक अभ्यर्थी को 15 दिन की ट्रेनिंग दी जा रही है। दिवाली और छठ पर भी नवनियुक्त शिक्षकों को घर जाने की इजाज़त नहीं है।
इसी वजह से शिक्षक अभ्यर्थियों ने दीपावली की रात जश्न की तैयारी की, पहले उन्होंने पूजा अर्चना की। दीप जलाकर प्रांगण को रोशन किया। रंगोली भी तैयारी की। इसके बाद मनोरंजन के दौर शुरू हुआ जिसमें भोजपुरी गाने पर डांस किया गया। इस पूरे मामले में केके पाठक से प्रतिक्रिया लिए वन इंडिया हिंदी नें सपर्क किया लेकिन बात नहीं हो पाई।












Click it and Unblock the Notifications