'अजब-गजब प्रेम', प्रेमी को फ़िल्मी अंदाज़ में बताया रिश्तेदार, पति को जब पता चली सच्चाई तो उड़े होश
बिहार में अजब मोहब्बत की गजब कहानी अकसर देखने को मिल जाती है। ताज़ा मामला बिहार के जमुई का है, जहां 35 वर्षीय महिला को 15 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया। प्रेम प्रसंग का यह मामला देखकर स्थानीय लोग भी अचंभित हैं।
जमुई, 12 जुलाई 2022 । बिहार में अजब मोहब्बत की गजब कहानी अकसर देखने को मिल जाती है। ताज़ा मामला बिहार के जमुई का है, जहां 35 वर्षीय महिला को 15 वर्षीय युवक से प्रेम हो गया। प्रेम प्रसंग का यह मामला देखकर स्थानीय लोग भी अचंभित हैं। नाबालिग युवक विवाहित महिला की मोहब्बत में ऐसा दीवाना हुआ कि वह जहानाबाद से मिलने प्रेमिका के घर जमुई पहुंच गया। ग़ौरतलब है कि रविवार की शाम युवक जमुई पहुंचा तो महिला ने उसे अपने घर बुला लिया। जब ससुराल वाले ने युवक के बारे में पूछा तो महिला ने मायके का रिश्तेदार बताते हुए उसे घर में रख लिया।

महिला के ससुराल पहुंचा प्रेमी
दो बच्चों की 35 वर्षीय मां को 15 साल के नाबालिग़ युवक से फ़ेसबुक के ज़रिए दोस्ती हुई। फेसबुक पर बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे को अपना नंबर दिया। धीरे-धीरे दोस्ती मोहब्बत में तब्दील हो गई। युवक को इश्क का ऐसा खुमार चढ़ा की वह बिन कुछ सोचे समझे महिला से मिलने के लिए पहुंच गया। जहानाबाद से प्रेमी युवक जब जमुई पहुंचा तो प्रेमिका ने रिश्तेदार बताते हुए उसे अपने ससुराल में पनाह दी लेकिन ससुराल वालों को युवती की बातों पर यकीन नहीं हुआ। ख़ैर युवक ने रविवार की रात प्रेमिका के ससुराल में गुज़ारी।

प्रेमी ने गुज़ारी प्रेमिका के घर रात
प्रेमिका के घर रात गुज़ारने पर युवक को पता चला कि महिला दो बच्चों की मां है। उसने रात में ही जहानाबाद लौटने की प्लानिंग बना ली थी। लेकिन इश्क में अंधे हुए आशिक को महिला ने रोक लिया और युवक ने महिला के ससुराल में ही रात गुज़ारी। सोमवार की सुबह वह जहानाबाद के लिए रवाना होने वाला ही था अहले सुबह पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया। पति ने जब पत्नी को प्रेमी युवक के साथ देखा तो उसके होश ही उड़ गए। उसने प्रेमी युवक की जमकर धुनाई की।

प्रेमिका के ससुराल में मचा हंगामा
प्रेमिका के ससुराल में हंगामा होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लही। मामले की जानकारी गांव के जनप्रतिनिधियों को हुई। काफ़ी मशक्कत के बाद मुखिया ने प्रेमी युवक और महिला को पति के चंगुल से बचाया। फिर नाबालिग़ लड़के के परिजन को पूरे मामले की जानकारी दी गई। पंचायत बैठाने के परिजनों के साथ लड़के को वापस जहानाबाद भेजा गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग़ प्रेमी दसवीं कक्षा का छात्र है और जहानाबाद के ही एक गांव में रहता है और वहीं पढ़ाई कर रहा है।

युवक की फ़ेसबुक के ज़रिए हुई थी दोस्ती
नाबालिग़ युवक ने बताया कि उसकी फ़ेसबुक के ज़रिए महिला से दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान नंबर आदान-प्रदान हुआ तो बातें शुरू हुई थी। लेकिन महिला दो बच्चों की मां है यह बात पता नहीं थी। बहरहाल महिला के ससुराल वाले इस हरकत के बाद से महिला से काफ़ी नाराज़ हैं। वहीं पति ने महिला को किसी भी हाल में साथ रखने से इंकार कर दिया है।
ये भी पढ़ें: बिहार: चप्पल बनी छात्रों के मौत की वजह, एक गलती ने ले ली दोस्तों की जान












Click it and Unblock the Notifications