Sand Art News: ‘1 टन बालू, 10 घंटे, बारिश की चुनौती’, सैंड आर्टिस्ट ने की गणेश चतुर्थी पर अनोखी कलाकृति
International Sand Artist Madhurendra News: देश में गणेश चतुर्थी की धूम है और पूजा पंडालों में गजानन विराजमान हैं। इसी के देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र ने अपनी अनोखी कला प्रदर्शन किया और एक बार फिर सुर्खियों में छाए गए हैं। आपको बता दें कि देश के त्याहारों और महत्वपूर्ण दिवस के अवसर पर अपनी कला का अनोखा प्रदर्शन कर मधुरेंद्र चर्चा में बने रहते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने रविवार की संध्या पर अपनी बेमिसाल कलाकृति से और नमूना पेश कर लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। एक टन बालू पर भगवान गणेश की बेहतरीन तस्वीर उकेर दुनियांभर के डॉक्टरों व खास आवाम को आकर्षित किया है।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि 10 घंटे की मेहनत के बाद यह कलाकृति बनकर तैयारी हुई। बारिश की भी चुनौती थी, इसलिए शेड नुमा जगह पर कलाकृति बनाई जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।
Recommended Video
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि इंडियन डेंटिस्ट संगठन के तत्वाधान में आईडीए ग्रेटर गया, द्वारा तीसरे मीटिंग कार्यक्रम के अवसर पर कलाकृति बनाई है। बोधगया के द इंप्रेरियर होटल के मुख्य द्वार के बगल में मूसा की सवारी करते भगवान गणेश की कलाकृति बनाई है। देश दुनिया के लोगों को बेहतर दांत के लिए बेहतर मुस्कान का संदेश दिया ।
कलाकृति की बिहार डेंस्टिस्ट संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरविंद खत्री, बिहार आईडीए सचिव डॉ कुमार मानवेंद्र, राज्य वाइस प्रेसीडेंट डॉ उज्ज्वल कुमार, आईडीए ग्रेटर गया के प्रेसिडेंट डॉ मंजीत प्रकाश, आईडीए ग्रेटर गया के सचिव भवानी शंकर और गया के पूर्व एडिएम विजय कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने कलाकृति की सराहना की और मधुरेंद्र को शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications