बिहार: 'बेटी को सलाम' मॉडर्न स्कूल बैग का आईडिया, मौसमी मुश्किलों से बच्चों को मिली निजात, मिलेगा अवार्ड
बिहार की राजधानी पटना में इससे पहले 2 दिवसीय (29-30 अगस्त) राज्य स्तरीय प्रदर्शनी सह परियोजना प्रतियोगिता (एसएलईपीसी) का आयोजन किया गया था।
पटना, 7 सितंबर 2022। बिहार में प्रतिभा के धनी कई होनहार बच्चों की खबर आपने पढ़ी होगी। आज हम आपको राज्य की एक बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके एक आईडिया ने बच्चों को मौसमी मुश्किलों से निजात दिला दिया है। बिहार के भागलपुर जिला की रहने वाली रितिका के साथ प्रदेश के 24 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन बच्चों का शिक्षा क्षेत्र में नए इजाद को को बढ़ावा आयोजित होने वाले इंस्पायर अवार्ड के लिए टयन हुआ है। 14 से 16 सितंबर तक राष्ट्रीय प्रदर्शनी सह परियोजना प्रतियोगिता (एनएलईपीसी) में चयनित छात्र नई दिल्ली में भाग लेंगे। आयोजित प्रदर्शनी में सभी बच्चे अपने मॉडल पेश करेंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मॉडल सेलेक्ट
बिहार की राजधानी पटना में इससे पहले 2 दिवसीय (29-30 अगस्त) राज्य स्तरीय प्रदर्शनी सह परियोजना प्रतियोगिता (एसएलईपीसी) का आयोजन किया गया था। प्रदेश के विभिन्न ज़िले से बच्चों ने अपने तैयार किए मॉडल्स को प्रदर्शनी में पेश किया था। इस प्रदर्शनी में कुल 24 छात्रों के मॉडल को राष्ट्रीय प्रदर्शनी (प्रतियोगिता) के लिए सेलेक्ट किया गया था।

बच्चों के लिए बनाया मॉडर्न स्कूल बैग
रितिका कुमारी एन हाई स्कूल झंडापुर( बिहपुर) की छात्रा है। उसने बच्चों के बैग स्कूली बैग को मॉडर्न बैग का शक्ल दिया है। मॉडर्न स्कूल बैग में रितिका कुमारी ने कैप (टोपी) लगाया है। जिससे बच्चों को मौसमी मुश्किलों से निजात मिलेगी। बच्चे बारिश के पानी, धूप और गर्मी से बच सकेंगे। मॉडर्न स्कूल बैग के ज़रिए बच्चों को स्कूल जाने में मौसमी मुश्किलों से दो चार नहीं हो होना पड़ेगा।

मौसमी परेशानी से बच्चों को निजात
शंभू राय और चंदा देवी (झंडापुर निवासी) की बेटी रितिका ने अपने आईडिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल से लौटने वक्त बच्चों को देखती थी कि वह पीठ पर बैग लादे हुए धूप, बारिश का सामना करते हुए स्कूल जा रहे हैं। इसी को देखते हुए यह खयाल आया कि क्यों न स्कूल बैग में कुछ बदलाव कर ऐसा कुछ बनाए जिससे बच्चों की यह परेशानी दूर हो जाए। बस किया था वहीं से आईडिया आया कि स्कूल बैग को मॉडर्न स्कूल बैग का श्कल देते हुए इसमे टोपी जोड़ दिया जाए। मैंने अपने इस आईडिया को अपने टीचर से शेयर किया तो उन्होंने काफी सराहा और मेरे भाई आयुष ने मेरी मदद की। जिसके बाद मैंने यह मॉडर्न बैग तैयार किया।

मॉडर्न स्कूल बैग की रितिका ने बताई खूबी
रितिका ने अपने बैग की खूबी बताते हुए कहा कि यह बैग पूरी तरह से वॉटरफ्रुफ़ है। इस बैग में रखा सामान बारिश की पानी से महफूज़ रहेगा। वहीं बच्चे बैग में लगी टोपी से खुद को धूप और बारिश से बचा सकेंगे। रितिका के मॉडर्न बैग के मॉडल को पहले जिला, फिर राज्य और अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए सेलेक्ट किया गया है। रितिका ने बताया कि वह जब सात क्लास में थी तो शिक्षक ने शिक्षा क्षेत्र में कुछ नया आईडिया शेयर करने की बात कही थी जिसके बाद ही उसे स्कूली बच्चों को पीठ पर लदे बैग को देख कर मॉडर्न बैग का आईडिया आया था।
ये भी पढ़ें: बिहार: अचानक नज़र आई डैम में डूबी 120 साल पुरानी मस्जिद, 1984 में हुआ था डैम का निर्माण












Click it and Unblock the Notifications