बिहार: जिस बच्ची को मृत पैदा बताया था, उसका पेट काटकर डॉक्टरों ने निकाले थे अंग

बिहार में एक डॉक्टर ने मानवता को शर्मसार किया है। बच्ची के शव को जब पुलिस ने कब्र से निकलवाया तो डॉक्टर की करतूत का पर्दाफाश हुआ।

गोपालगंज। धरती पर के दूसरे भगवान के रूप में दर्जा पाने वाले डॉक्टर की शर्मनाक करतूत बिहार के गोपालगंज में देखने को मिली जहां परिजनों ने डॉक्टर पर यह आरोप लगाया कि उसने नवजात बच्चे का अंग निकाल लिया गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोप लगाते हुए नवजात बच्ची के परिवार वाले हॉस्पिटल में ही जमकर हंगामा करने लगे । वहीं हंगामे की खबर सुन मौके पर पहुंची पुलिस ने हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप की सत्यता जांचने के लिए जब नवजात बच्ची के शव को कब्र से निकाला तो डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई। Read Also: दिल्ली में 'बेरहम' मां ने 2 साल के बच्चे को सीढ़ियों से नीचे फेंका, CCTV में कैद हुई घटना

बिहार: डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, नवजात के अंगों को निकाल मार डाला

भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव मे निजी क्लिनिक चला रहे डॉक्टर अहमद अंसारी के पास भोपतपुरा गांव निवासी सुशील राम की बेटी प्रिया कुमारी प्रसव कराने आयी थी। प्रसव दौरान उसने क्लिनिक में एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन बच्ची के जन्म होने की कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने उसे कफन में लपेटकर एक कार्टून में रखा और प्रिया को देते हुए कहा कि मरी हुए बच्ची ने जन्म लिया है। यह खबर सुनते ही परिवार वाले उदास हो गए और बच्ची को ले जाकर दफना दिया। पर कुछ दिन बाद वहीं की एक कर्मचारी शिवानी ने डॉक्टर की शर्मनाक हरकत की जानकारी उसके परिजनों को दे दी।

इस तरह की जानकारी मिलते ही परिजन गुस्से से आगबबूला हो गए और नजदीकी थाने में जा कर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उन्होंने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने उनकी बच्ची के कई महत्वपूर्ण अंग निकाल लिए, जिसके उसकी बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के परिजन डॉक्टर के क्लिनिक पर जा कर हंगामा मचाने लगे। फिर हकीकत जानने के लिए भोरे थाने की पुलिस ने जब बच्ची के शव को कब्र से निकाला तो मामला साफ हो गया। बच्ची के छाती और पेट पर ऑपरेशन का निशान साफ-साफ दिख रहा था। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज में दिया है तथा मामले की जांच-पड़ताल चल रही है।

परिजनों का कहना है कि बच्ची ने जब जन्म लिया था तब वह जिंदा और स्वस्थ थी लेकिन डॉक्टरों ने उसके महत्वपूर्ण अंग निकाल लिए, जिससे उसकी मौत हो गई। वही लेबर रूम में डॉक्टरों की शर्मनाक हरकत को देख रही शिवानी का कहना है कि डॉक्टर ने बच्ची को एक इंजेक्शन दिया फिर उसके महत्वपूर्ण अंग निकाल लिए जिससे उसकी मौत हो गई। Read Also: बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाकर भाई ने किया मर्डर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+