Gaya News: ‘बेटी की निकली डोली,पिता की अर्थी’, परिजनो ने कहा- इस दिन को कैसे करेंगे याद, मिला ज़िंदगी भर का गम
Gaya News: बिहार के गया से एक दर्दनाक ख़बर सामने आ रही है, जहां बेटी की विदाई के कुछ देर बाद ही पिता की मौत हो गई। यह दुखद घटना बोधगया प्रखंड के जैतिया गांव में हुई। ग्रामीणों की मानें तो बेटी की जुदाई बर्दाश्त नही कर पाए पिता को दिल का दौरा पड़ा और ये हादसा हो गया। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला
सिद्धनाथ सिंह की बेटी नेहा कुमारी की शादी 7 मई को कई रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से हुई थी, जिसका समापन 11 मई को एक हर्षोल्लासपूर्ण समारोह में हुआ। 12 मई को दुल्हन- दूल्हे के साथ विदा हुई। इसके बाद सिद्धनाथ सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि सिद्धनाथ सिंह अपनी बेटी नेहा को बहुत प्यार करते थे। स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सिद्धनाथ सिंह की बेटी नेहा कुमारी की शादी नालंदा में हुई। दूल्हे के साथ दुल्हन की विदाई हुई। इसके बाद से ही सिद्धनाथ सिंह तबीयक बिगड़ गई।
दुल्हन की पालकी घर से निकली, कुछ ही देर बाद पिता की अर्थी उठी, इस घटना ने पूरे गांव की आंखों में आंसू ला दिए। इतने कम समय में बारात और अंतिम संस्कार एक साथ होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का कहना है कि बेटी अपनी शादी को खुशी के लिए याद करेगी या पिता की मौत के दिन के तौर पर याद करेगी।
ऊपर वाले ने नेहा के साथ ये कैसा अन्याया किया है। नए जीवन की शुरुआत की खुशी से ज़्यादा पिता की मौत का ग़म उसे सता रहा है। अभी तो परिवार में काफी जश्न होना बाकी था लेकिन सिद्धनाथ सबको अकेला छोड़ कर चले गए। अब इस दिन को खुशी या गम कैसे याद करेंगे। यह ज़िंदगी भर का गम मिल गया है।












Click it and Unblock the Notifications