बिहार दौरे पर सीएम योगी: नीतीश-लालू गठबंधन को बताया बेमेल शादी, तीन तलाक पर भी घेरा
दरभंगा पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जोड़ी पर निशाना साधा।
दरभंगा (बिहार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के दौरे पर दरभंगा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश की जेडीयू-आरजेडी के गठबंधन वाली सरकार पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 में बिहार में बीजेपी की सरकार होगी।

2020 में बिहार में बीजेपी की सरकार: योगी आदित्यनाथ
दरभंगा पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जोड़ी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मैं नीतीश जी और लालू जी की जोड़ी को देखता हूं तो मुझे लगता है कि कह रहीम कैसे निभे, बेर केर का संग'। उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति इस बे-मेल शादी को बर्दाश्त करने वाली नहीं है। बिहार में एक सफाई अभियान चलने वाला है। बीजेपी जल्द ही वंशीय राजनीति को देश में खत्म करेगी।
तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए योगी आदित्यनाथ ने नीतीश कुमार को घेरा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ कभी नीतीश कुमार की आवाज क्यों नहीं निकलती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरभंगा में संबोधन के दौरान खास बुलेट प्रूफ शीशे लगाए गए थे। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का ये पहला बिहार का दौरा है। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं आ जाती मैं यहां का दौरा करता रहूंगा।













Click it and Unblock the Notifications