Imamganj by Election Results: जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी जीती, RJD के रौशन को दी शिकस्त
Imamganj by Election Results: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने लगे है। उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा वाली सीट गया की इमामगंज है, इसपर सभी की नजरें टिकी हुई थी। इस सीट पर हिंदुस्तनी आवाम मोर्च ने जीत हासिल कर ली है। यहां से केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का बहू दीपा मांझी विजयी हुई है।
यह सीट केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रभाव वाली है और इस सीट पर उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई थी। अब इस सीट पर दीपा मांझी ने 5945 वोटों से आरजेडी उम्मीदवार रौशन मांझी को शिकस्त दी है। उन्हें कुल 53435 वोट मिल हैं। वहीं, पहली बार चुनाव मैदान में उतरी जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार 37103 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही।

राजद उम्मीदवार राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी रहे। उन्हें 47490 वोट मिले। आपको बता दें, दीपा मांझी को टिकट दिए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री मांझी पर परिवारवाद के आरोप भी लगे थे। इन आरोपों पर जीतनराम मांझी की तरफ से सफाई भी सामने आई थी। हालांकि, अब उनका अपनी बहू को चुनाव लड़ाने का फैसला सही साबित हुआ।
बता दें, जीतनराम मांझी के बेट संतोष सुमन एमएलसी और बिहार सरकार के मंत्री हैं। अब उनकी बहू भी विधायक बन गई हैं। बता दें इमामगंज सीट पर 15 राउंड की गिनती हुई थी, जिसमें दीपा मांझी को 53435 मिले है।
Imamganj Chunav Result: इमामगंज में जीत के करीब मांझी की बहू
इमामगंज सीट पर अभी तक ग्यारहवें राउंड के रुझान सामने आ चुके है। यहां से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी पहले नंबर पर चल रही है। उन्हें 45523 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 41651 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जनुसराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 32902 वोट मिले हैं।
Imamganj by Election: Result: इमामगंज में आठवें राउंड में दीपा मांझी आगे
इमामगंज सीट पर आठवें राउंड का रुझान आ गया है। यहां से हम प्रत्याशी दीपा कुमारी पहले नंबर पर चल रही हैं। उन्हें 38064 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 34346 वोट मिले हैं।
Imamganj Chunav Result: छठे राउंड में भी दीपा मांझी की पहले नंबर पर
इमामगंज सीट पर छठे राउंड में भी हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी पहले नंबर पर चल रही हैं। उन्हें 24942 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 23439 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जनुसराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 19071 वोट मिले हैं।
Imamganj By Election Result: पांचवे राउंड में मांझी की बहू पहले नंबर पर
इमामगंज सीट पर पांचवे राउंड का रुझान आ गया है और इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी पहले नंबर पर आ चुकी हैं। उन्हें 20653 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 20086 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जनुसराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 15608 वोट मिले हैं।
Imamganj Chunav Result: दीपा मांझी ने बनाई बढ़त
इमामगंज सीट पर चौथे राउंड का रुझान सामने आ गया है और यहां से राजद प्रत्याशी को रोशन कुमार मांझी आगे चल रहे है। इन्हें 17204 वोट मिले हैं। वहीं,केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी ने बढ़त बनाई हैं। वो तीसरे नंबर से दूसरे नंबर पर आ गई और उन्हें 16235 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर 12657 वोट के साथ जनसुराज प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं।
Imamganj by Election: तीसरे नंबर पर मांझी की बहू
इमामगंज सीट पर हुई दूसर राउंड की गिनती में राजद प्रत्याशी को रोशन कुमार मांझी को 10748 मतों मिले हैं। वहीं जनसुराज प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को 6050 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी हैं। उन्हें 7765 मत मिले हैं।
पोस्टल बैलट में की गिनती में राजद प्रत्याशी आगे
इमामगंज सीट पर हुई पोस्टल बैलट की गिनती में राजद प्रत्याशी को रोशन कुमार मांझी को 6135 मत मिले हैं। वहीं, जनसुराज प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को 4165 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी हैं। उन्हें 3387 मत मिले हैं।
इमामगंज सीट पर 51 प्रतिशत हुआ मतदान
इमामगंज सीट की बात करें तो 13 नवंबर को यहां पर मतदान हुआ था, जिसमें वोटिंग प्रतिशत 51.01% रहा। इमामगंज में कुल मतदाता 3,15,389 थे। इमामगंज सीट की बात करें तो यह सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीट है। यहां पिछले 24 साल से एनडीए के प्रत्याशी को जीत मिलते रही है।












Click it and Unblock the Notifications