बरौनी जंक्शन पर ट्रेन से क़रीब 23 लीटर अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद, ALTF-3 ने की कार्रवाई
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की अवैध तस्करी का सिलसिला जारी है आए दिन रेलवे पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब ज़ब्त की जा रही है।
बरौनी, 26 अप्रैल 2022। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की अवैध तस्करी का सिलसिला जारी है आए दिन रेलवे पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब ज़ब्त की जा रही है। पिछले दिन 25 अप्रैल को भी गांजा और अवैध शराब बरामद हुई थी। वन इंडिया हिंदी ने पहले भी कटिहार के मनिया हॉल्ट से शराब तस्करी की खबर दिखाई थी, कि किस तरह से कटिहार जंक्शन से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर शराब की तस्करी होती है।

बरौनी जंक्शन पर चेकिंग के दौरान शराब ज़ब्त
रेलवे पुलिस की मुस्तैदी की वजह से आये दिन ट्रेनों से अवैध शराब की खेप ज़ब्त बरामद की जा रही है। इसी कड़ी में आज(मंगलवार को) एएलटीएफ-3 द्वारा ट्रेन संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस के बॉगी नंबर डी-3 से लग्गेज कैरियर के ऊपर से क़रीब 96 बोतल 180 मिलीलीटर, 6 बोतल 500 मिलीलीटर, 5 बोतल 375 मिलीलीटर, एक बोतल 750 मिलीलीटर कुल 22 लीटर 950 मिलीलीटर अग्रेज़ी शराब बरामद किया गया। मामला दर्ज कर रेल थाना बरौनी में अग्रिम कार्रवाई की गई।

41 किलो गांजा लावारिस हालत में बरामद
आपको बता दे कि पिछले दिन 25 अप्रैल को भी ट्रेन नंबर 15027 मौर्या एक्सप्रेस के बॉगी संख्या 6 के ज्वाइंट के पास से कुल 41 किलो लावारिस हालत में गांजा बरामद किया गया। इसके साथ टीम ने चेकिंग के दौरान ट्रेन नंबर-13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस के ऊपर से 9 लीटर देसी शराब और 1 लीटर 125 मिलीलीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद हुआ। मामला दर्ज कर रेल थाना बरौनी में अग्रिम कार्रवाई की गई थी।

चलती ट्रेनों से उतारी जाती है शराब
बंगाल से आने वाली ट्रेनों से रोज़ाना शराब के बड़ी खेप की ढुलाई होती है। ज़्यादातर ट्रेनों की रफ़्तार को धीमा कर चलती ट्रेनों से ही शराब की खेप को उतार लिया जाता है। कभी- कभी मनिया स्टेशन से कुछ आगे और कुछ पीछे बंगाल से आने वाली ट्रेनों को रोक शराब की खेप उतरवाई जाती है। शराब तस्कर कुछ रुपये देकर स्थानीय बेरोज़गार युवकों से शराब की ढुलाई करवाते हैं। शराब तस्करों का रैकेट काफ़ी मज़बूत है। वह आए दिन किसी व किसी ज़रिए बिहार में शराब तस्करी को अंजाम देते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए खुशखबरी, अब चार्जिंग की नहीं होगी समस्या












Click it and Unblock the Notifications