अजब प्रेम की गजब कहानी: क्लब डांसर के प्यार में IITian ने पहले छोड़ी दुबई की नौकरी, फिर बन गया चोर
तमिलनाडु के रहने वाला हेमंत कुमार रघु दुबई में नौकरी करता था। बिहार की एक नाइट डांसर से प्यार के परवान ने उसे मुजफ्फरपुर का एक शातिर अपराधी बना दिया।

जब किसी पर प्यार का खुमार चढ़ता है तो कुछ लोग भूख प्यास के साथ ही अच्छे बुरे की पहचान भी भूल जाते हैं। ऐसी ही एक अजब प्रेम कहानी बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आई है, जहां 40 साल के हेमंत रघु पर प्यार का फीवर कुछ यूं चढ़ा कि वो दुबई में अच्छी खासी नौकरी छोड़कर एक चोर बन गया।
दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि दुबई में एक MNC कंपनी में काम करने वाले हेमंत कुमार रघु को बिहार के मुजफ्फरपुर की नाइट डांसर से प्यार हो जाता है। आईआईटी से पढ़ाई कर चुके तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के रहने वाला हेमंत अपने प्यार का इजहार करने के लिए बिहार आ जाता है। वहीं, हेमंत ने प्रेमिका के साथ जीवन गुजारने के लिए अपनी 15 साल की जमापूंजी तक खर्च कर दी। जब प्रेमिका की ख्वाहिशे पूरी नहीं हुई तो उसने अपराध का रास्ता चुन लिया।
पुलिस को हेमंत ने बताया कि उसने आईआईटी मद्रास केमिकल इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वो दुबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करने लगा। इसके बाद में बिहार के मुजफ्फरनगर की रहने वाली नाइट क्लब की डांसर के प्यार में वो पड़ गया। उसने प्रेमिका से नाइट क्लब में नौकरी छोड़ने को कहा, जिस पर प्रेमिका ने साथ जिंदगी गुजारने की बात कही, जिसे हेमंत ने मान लिया। उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने अपनी 15 साल की कमाई खर्च कर दी। जब उसके पास पैसे खत्म हो गए तो उसने चोरी को अपना व्यवसाय बना लिया।
मुजफ्फरपुर के डीएसपी मनोज पांडेय ने बताया कि हेमंत रघु ने मुजफ्फरपुर में अपराधियों के साथ मिलकर एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया। साथ ही साथियों के साथ मिलकर कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा। पुलिस पूछताछ में हेमंत कुमार रघु ने कई मामलों में शामिल होने की बात कबूली है।
पांडे ने बताया कि हेमंत रघु 11 अप्रैल की हुई लूट मामले को सुलझाने के दौरान पुलिस रडार पर आया, जहां जांच दल ने उसे मिठनपुरा में पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: EC State Icon: कौन हैं ट्रांसजेंडर मोनिका दास, जिन्हें बनाया गया बिहार चुनाव का स्टेट आइकॉन?












Click it and Unblock the Notifications