10वीं क्लास में टूटा आदित्य पांडे का दिल, लड़की ने दिया धोखा तो खाई IAS बनने की कसम, ऐसे पूरा किया सपना

UPSC Success Story: प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने के बाद अक्सर युवा ख़ुद की ज़िंदगी से मायूस हो जाते हैं। जैसे कि अब जीने की आस ही नहीं बची, लेकिन ऐसा नहीं है, अगर जज़्बा है तो आप कामयाबी की बुलंदियों को छू सकते हैं। अपनी मेहनत से एक अलग पहचान बना सके हैं।

बिहार की राजधानी पटना जिले के रहने वाले IAS अधिकारी आदित्य पांडे की कहानी कुछ ऐसी ही जो लाखों युवाओं को कामयाब होने की प्रेरणा देती है। साल 2022 में UPSC परीक्षा में 48वां रैंक हासिल करने IAS अधिकारी अदित्य की कहानी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

IAS Aditya Pandey Success Story

बिशनपुर पकड़ी (पटना) नाम के गांव में आदित्य का जन्म हुआ, उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय (कंकड़बाग, पटना) से की। इसके बाद आदित्य ने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में एलपीयू पंजाब से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

इंजीनियरिंग में दिलचस्पी नहीं होने की वजह से उन्होंने मैनेजमेंट की तरफ रुख किया और साल 2018 में IIT रुड़की से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की तालीम हासिल की। इसके बाद ICICI बैंक में काम करते हुए कॉर्पोरेट दुनिया का एक्सपीरियंस लिया। कई नामचीन कंपनियों के स्टार्टअप्स का भी तजुर्बा लिया।

आदित्य पांडे ने साल 2019 अक्टूबर महीन में नौकरी छोड़ दी और 2020 में UPSC एग्ज़ाम की तैयारी में जुट गए। 2021 में प्रीलिम्स एग्ज़ाम में 2.5 नंबर से असफल हो गए। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई के तरीक़े को बदला और अपनी कमियों को सुधारने में जुट गए।

साल 2022 में उनकी मेहनत रंग लाई और आदित्य पांडे UPSC परीक्षा में 48वां रैंक हासिल कर हुनर का परचम लहराया। अब जानते हैं कि इसमें उनकी प्रेम कहानी का क्या किरदार है। दरअसल जब आदित्य 9वीं क्लास में थे। उस दौरान उन्हें एक लड़की से इश्क हो गया था।

प्रेमिका के साथ करीब 1 साल वक्त गुज़ारा, जब 10वीं कक्षा में पहुंचे तो उनका प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया। इस वजह से वह काफी टूट गए, उस वक्त ही उन्होंने ये ठान लिया था कि वह IAS अधिकारी बनकर दिखाएंगे। अपने द्वारा ली चुनौती पर बखूबी उन्हों जीत हासिल की और अधिकारी बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+