Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने लिया VRS, इस अधिकारी को मिल सकती है कमान
Aamir Subhani VRS News: बिहार में सियासी हलचल के बीच एक बड़ी ख़बर निकल सामने आ रही है कि आमिर सुबहानी (मुख्य सचिव) को एक्सटेंशन नहीं मिला है। सूत्रों की मानें तो उन्होंने VRS भी ले लिया है। प्रदेश सरकार की तरफ़ से VRS को मंज़ूरी भी मिल गई है।
आमिर सुबहानी के VRS लेने के बाद से यह चर्चा तेज़ है कि अब मुख्य सचिव की कमान किसे सौंपी जाएगी। सूत्रों की मानें तो बिहार के मुख्य सचिव के लिए IAS ब्रजेश मेहरोत्रा का नाम आगे किया जा सकता है। वहीं IAS चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त की ज़िम्मेदारी मिल सकती है।

सूत्रों के के मुताबिक आमिर सुबहानी को इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आपको बता दें कि 30 अप्रैल 2024 को आमिर सुबहानी रिटायर होने वाले थे। इससे पहले ही उन्होंने अपने पद को छोड़ने का मन लिया है।
ग़ौरतलब है कि बिहार के अगले मुख्य सचिव अगर ब्रजेश मेहरोत्रा बनते हैं, तो उनका भी कार्यकाल बहुत ही कम दिनों का रहने वाला है। अगस्त 2024 में ब्रजेश महरोत्रा भी रिटायर होने वाले हैं। वहीं जुलाई 2025 में चैतन्य प्रसाद रिटायर होने वाले हैं।
आपको बता दें कि मुख्य सचिव की रेस में ब्रजेश महरोत्रा से पहले सबसे आगे विवेक कुमार थे, लेकिन, विवेक कुमार को वीआरएस दिलाते हुए सरकार ने रेरा का चेयरमैन बना दिया। इसके अलावा बीपीएससी अध्यक्ष को लेकर भी संशय बरकार है। बीपीएससी अध्यक्ष कौन बनेंगे इस पर भी मंथन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications