होली पर लालू के लाल तेज ने धरा कृष्ण का रूप, खेली लठ्ठमार होली, रचाया स्वांग, देखें Video
होली पर बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के मंत्री बेटे तेज प्रताप ने कृष्ण का रूप धर कर पहले बांसुरी बजाई और इसके बाद लट्ठमार होली खेली।

होली के त्यौहार का जश्न देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सेलिब्रेटीज नेता होली के पर्व पर रंग में सराबोर नजर आए। वहीं बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव पर होली खेलते हुए अलग ही अंदाज में नजर आए। लालू प्रसाद यादव के मंत्री बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर होली का जश्न मनाया। इस अवसर पर वो कृष्ण की वेषभूषा में लट्ठमार होली खेली। इसके साथ ही गोपियों और ग्वालों से घिरे तेज प्रताप बांसुरी की मधुर धुन बजाते हुए रासलील रचाई।
बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भाई तेजप्रताप इस वीडियो में पहले बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं, इसके साथ वो लोगों के संग होली खेलते हुए कृष्ण भक्ति में होली के सुरीले गाने गाते हुए प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।
#WATCH | Bihar Minister Tej Pratap Yadav plays the flute as he celebrates the festival of #Holi at his official residence in Patna. pic.twitter.com/rogLFOl3AP
— ANI (@ANI) March 8, 2023
कान्हा के गेटअप में तैयार हुए तेज प्रताप ने पहले बासुंरी बजाई और होलियाना अंदाज में लट्ठमार होली का मजा लिया। तेज प्रताप पर राधा बनी लड़कियां लगातार लाठियां बरतसाती रहीं और कान्हा तेज प्रता बर्तनुमा ढाल से अपना बचाव करते नजर आए। होली खेलने रंग में सराबोर होकर तेज प्रताप यादव ने साइकिल भी चलाई। तेज प्रताप ने इस अवसर पर गाना भी सुनाया।
कुछ लोगों के अनुसार अपनी जवानी के समय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी ऐसे ही अनोखे अंदाज में होली पर जश्न मनाते थे। वहीं अब सालों बाद अब जब लालू यादव वयोवृद्ध हो चुके हैं तो उनके मंत्री बेटे तेज प्रताप यादव ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए वृज के अंदाज में लट्ठमार होली का आनंद लिया और जमकर सुर्खियां बटोरी।
बता दें अभी 11 फरवरी को लालू प्रसाद यादव अपनी किडनी ट्रांसप्लांट करवाकर सिंगापुर से दिल्ली लौटे हैं। इस समय लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी मीसा देवी के घर में उनके साथ हैं। होली के मौके पर तेज प्रताप यादव ने अपने पिता का आर्शीवाद लेने के लिए उनसे वीडियो कॉल पर बात की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications