Jansuraj Candidate: ‘बेलागंज और इमामगंज’ जन सुराज के उम्मीदवार का क्या है इतिहास, जानिए PK ने क्यों दिया टिकट
Jansuraj Candidate Bihar By Election: बिहार में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उप-चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। इसी क्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी अपनी पार्टी के बैनर तले उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है।
जन सुराज की तरफ़ से सबसे पहले तरारी विधानसभा के लिए उम्मीदवार की घोषणा की गई। तरारी में जन सुराज के बैनर तले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह चुनावी दांव खेल रहे हैं। जन सुराज पार्टी के लिए गया की 'बेलागंज और इमामगंज' विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

जन सुराज के बैनर पर बेलागंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में खिलाफत हुसैन (मिर्जा गालिब कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर) चुनावी दांव खेलेंगे। वहीं इमामगंज विधानसभा सीट से डॉ. जितेंद्र पासवान सियासी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने गया की दोनों विधानसभा सीटों पर किए उम्मीदवारों के बारे में भी चर्चा की।
प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रो. खिलाफत हुसैन मिर्जा ग़ालिब कॉलेज में मैथ (गणित) विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) की ज़िम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं डॉ. जितेंद्र पासवान ने हमेशा इमामगंज के जनता की सेवा कम फीस लेकर इलाज के ज़रिए की है।
प्रशांत किशोर ने जन सुराज के उम्मीदवार के चुनने की प्रक्रिया पर भी अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि जन सुराज मज़बूत लोगों को नहीं चुनता, जन सुराज सही लोगों का सेलेक्शन करता है। जन सुराज में योग्यता के साथ-साथ साफ छवि वाले लोगों को चुना जाता है। वैस लोग जो जनता के बीच रहे।
बिहार को बेहतर बनाने का वीज़न रखने वाले लोगों को जनसुराज अपना उम्मीदवार बनाता है। जनसुराज में दूसरी पार्टियों की तरह बंद कमरे में बैठकर या पैसे लेकर उम्मीदवार का चयन नहीं किया जाता है। वहीं पारिवारिक पार्टियों की तरह सिर्फ नेताओं के बच्चों को ही मौका नहीं दिया जाएगा। यहां समाज को सुधारने का नज़रिया रखने वालों को मौका दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications