Bihar Today: बिहार पुलिस एसआई मेन्स परीक्षा आज, मछली पालक योजना में आवेदन का आखिरी दिन

Bihar Hindi News Today (31 August 2025): बिहार की राजनीति (Bihar Politics) से लेकर गवर्नमेंट (Government) के बड़े फैसलों तक, विकास योजनाओं (Vikas Yojana) से लेकर जनता से जुड़े कार्यक्रमों तक - आज बिहार (Bihar Latest News) में क्या कुछ नया हो रहा है, उसका हर बड़ा अपडेट (Bihar Update) आपको यहां मिलेगा। आइए जानते हैं 31 अगस्त को बिहार की ताजा खबरें।

वोटर अधिकार यात्रा का अंतिम पड़ाव
बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम को लेकर संशय बरकरार है। पहले योजना थी कि 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली होगी, लेकिन प्रशासन से अनुमति न मिलने के चलते अब इसे पदयात्रा के रूप में आयोजित करने की तैयारी है।

hindi news today 31 august 2025

कांग्रेस का वैकल्पिक प्लान तैयार है और सहयोगी दलों से लगातार मंथन चल रहा है। संभावना है कि इस समापन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इंडिया ब्लॉक के कई बड़े नेता शामिल होंगे। अंतिम रूप से यह तय होना बाकी है कि कार्यक्रम रैली होगा या मार्च।

बिहार पुलिस एसआई मेन्स परीक्षा
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, SI मेन्स एग्जाम 31 अगस्त 2025 (रविवार) को आयोजित होगा। यह भर्ती परीक्षा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध (Sub Inspector Prohibition) पदों पर होगी।

मछली पालकों के लिए योजना की अंतिम तारीख
मुख्यमंत्री तालाब मात्स्यिकी विकास योजना 2025-26 का लाभ लेने के लिए आवेदकों के पास 31 अगस्त तक का ही समय है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अंतर्गत मत्स्य निदेशालय ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य बिहार को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।

दिव्य कला मेला का समापन
गांधी मैदान, पटना में आयोजित दिव्य कला मेला का आज समापन हो रहा है। यह मेला दिव्यांग कलाकारों की प्रतिभा और उद्यमिता को मंच प्रदान करता है। मेले में 75 स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजन और कला प्रदर्शन शामिल रहे।

मौसम विभाग का अलर्ट
बिहार में 31 अगस्त के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 4 सितंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 5 सितंबर के बाद गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+