Bihar News: ‘विदेश में ऊंची सैलरी झांसा, 2 लाख की ठगी’, तस्करों ने 25 लाख में युवक को बेच भी दिया
Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण से मानव तस्करी और ठगी का हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। जहां एक युवक को विदेश में नौकरी का लालच देकर उसके परिवार से 2 लाख रुपये की ठगी हुई, वहीं 25 लाख रुपये में युवक को भी बेच दिया गया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर घर वापस पहुंचा।
पीड़ित युवक मोहम्मद इमरान ने अधिवक्ता एसके झा के ज़रिए बिहार मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की है। मानवाधिकार आयोग में पीड़िता का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि उत्तर बिहार में मानव तस्करों का एक नेटवर्क बहुत सक्रिय है।

अधिवक्ता झा ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले से जुड़ा यह अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी का गंभीर मामला है। इस पर संज्ञान लेने की सख्त ज़रूरत है। यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी को बढ़ावा देता है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से ऐसे मामलों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
पीड़ित मोहम्मद इमरान पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाने के भवानीपुर गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि कैसे मुजफ्फरपुर के एक व्यक्ति ने उसे विदेश में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी दिलाने का वादा किया और मालदीव भेज दिया। वहां उसे 25 लाख रुपये में मानव तस्करों को बेच दिया गया। किसी तरह वह बचकर घर लौटा।
इमरान को बेचे जाने के अलावा, उसके परिवार से उसी व्यक्ति ने 2 लाख रुपए ठग लिए जिसने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था। यह रकम उन्हें वापस नहीं की गई। ग़ौरतलब है कि पांच दिन पहले ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गोपालगंज में मानव तस्करी के मामले में छापेमारी की थी।
करजा थाना क्षेत्र के चमरौआ से जुड़े तार मिलने पर मो आबिद के घर पर भी छापेमारी की गई। बिहारी युवकों को कंबोडिया भेजने का मामला सामने आया था। यह चिंताजनक स्थिति, इन तस्करी नेटवर्कों को खत्म करने, कमजोर व्यक्तियों को ऐसी योजनाओं का शिकार होने से बचाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को जागरुकता अभिया चलाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications