मां ने पहुंचाया था दादा के बिस्तर पर, मासूम की कहानी सुन झुक जाएंगी शर्म से आंखें

पटना। मानवता और रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद आपकी निगाहें खुद शर्म से झुक जाएगी। पटना में एक महीने से नही, बल्कि पिछले कई सालों से अपने ही घर में नाबालिग पोती के साथ दादा दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही इस काम में मासूम बच्ची की मां दादा का सहयोग कर रही थी। इस बात का खुलासा नाबालिग छात्रा ने अपने स्कूल के प्रिंसिपल के सामने किया। स्कूल के प्रिंसिपल ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मां और दादा को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुआ खुलासा

ऐसे हुआ खुलासा

मामला पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र का है। 9वीं क्लास की छात्रा के साथ उसके दादा यौन शोषण करते थे और इस काम में उसकी मां उनकी मदद करती थी। नाबालिग छात्रा ने कई बार इस बात का विरोध भी किया, लेकिन मां और दादा ने उस तरह-तरह की धमकी देते हुए चुप रहने की सलाह दी। इसी कारण नाबालिक छात्रा डिप्रेशन में चली गई थी। प्रिंसिपल की माने तो छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जाने से भी डरती थी। एक दिन वह रोते हुए स्कूल के प्रिंसिपल के पास पहुंची और अपने परिवार वालों की हैवानियत की कहानी सुनाई। जिसके बाद प्रिंसिपल ने मामले की जानकारी एसपी सिटी को दी। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने कुकर्मी दादा और नाबालिग की मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मां और दादा के आपसे में थे संबंध

मां और दादा के आपसे में थे संबंध

पुलिस गिरफ्त में आई छात्रा की मां और दादा ने पूछताछ बताया कि दादा आर्मी का जवान था और रिटायर होने के बाद अपने सभी रिश्तेदार से अलग मकान बनाकर रहता था। इसी दौरान उसकी बहू और उसके बीच नाजायज संबंध बन गए। इस के सदमें में दादी ने सुसाइड कर लिया था। इतना ही नहीं, अपनी पत्नी और पिता के नाजायज संबंध को के बारे में जानकारी होने पर पति भी छोडकर चला गया। लड़की जैसे ही बड़ी हुई तो उसके दादा की नजर उस पर पड़ी और मां के सहयोग से रोजाना दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा। सारी हकीकत पुलिस के सामने आने के बाद दोनों गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

क्या कहते है अधिकारी

क्या कहते है अधिकारी

सिटी एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि नाबालिक लड़की ने कोर्ट में बयान दिया है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी मां का भी दादा से अवैध संबंध है। मां की मर्जी से दादा ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। तब वह सात साल की थी। ऐसा पिछले छह साल से होता आ रहा था। शुरुआती दिनों में उसने कई बार मां से शिकायत की पर जवाब मिलता था कि दादा की बात मानो। फिलहाल नाबालिक लड़की घर में रहना नहीं चाहती है इसलिए उसे पटना सिटी स्थित रिमांड होम में रखा गया है। वही स्थानीय पुलिस उसकी देखरेख कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+