बिहारः हाजीपुर में बस ने टाटा मैजिक में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दो की मौत
हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर जिले सदर थाना के महुआ मोड़ के एनएच 22 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तेज रफ्तार बस और टाटा मैजिक के बीच हुई है। हादसे में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही थी, जबकि टाटा मैजिक आरा से चलकर बरौनी की तरफ जा रहा थी। तभी दोनों के बीच भीषण टक्कर हुई।

इस दौरान दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान आरा के अबरपुर निवासी अशोक कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। मृतक का भाई संदीप कुमार इस हादसे में घायल हैं। अर्जुन कुमार मोम व्यवसायी है, जबकि इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है, उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा टाटा मैजिक में सवार चुनचुन राय भी घायल हुए जो बेगूसराय के फुलवरिया तीन के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
वहीं, मैजिक वैन चालक आरा भलईपर निवासी रामेश्वर यादव का 20 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार यादव है। टाटा मैजिक में सवार चुनचुन राय ने बताया कि बस ड्राइवर की गलती से हादसा हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बस ड्राइवर गाड़ी को बेतरतीब तरीके से चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में मैजिक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मैजिक वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।












Click it and Unblock the Notifications